Karwa Chauth 2026 Chandra Dev Aarti: करवा चौथ की रात अर्घ्य समय करें चंद्र देव की आरती, ॐ जय सोम देवा, स्वामी जय सोम देवा

Karwa Chauth 2026 Chandra Dev Aarti: करवा चौथ की रात अर्घ्य समय करें चंद्र देव की आरती, ॐ जय सोम देवा, स्वामी जय सोम देवा


Karwa Chauth 2026 Chandra Dev Aarti: करवा चौथ कार्तिक कृष्ण चतुर्थी तिथि को मनाते हैं. इस साल करवा चौथ 29 अक्टूबर को है. व्रती महिलाएं दिनभर निर्जला उपवास करती हैं, शाम के समय में माता पार्वती, गणेश जी और भगवान शिव की पूजा होती है. उसके बाद चांद के निकलने का इंतजार रहता है. चंद्रोदय होने पर चंद्रमा की पूजा करते हैं, अर्घ्य देते हैं और उस समय चंद्र देव की आरती करते हैं. इसके लिए आप गाय के घी का दीपक या फिर कपूर से आरती कर सकती हैं. चंद्र देव की आरती की शुरूआत ॐ जय सोम देवा, स्वामी जय सोम देवा से होती है. आपकी सुविधा के लिए चंद्र देव की आरती नीचे दी गई है.

चंद्र देव की आरती (Chandra Dev Aarti In Hindi)

ॐ जय सोम देवा, स्वामी जय सोम देवा।
दुःख हरता सुख करता, जय आनन्दकारी।।
ॐ जय सोम देवा, स्वामी जय सोम देवा…

रजत सिंहासन राजत, ज्योति तेरी न्यारी।
दीन दयाल दयानिधि, भव बन्धन हारी।।
ॐ जय सोम देवा, स्वामी जय सोम देवा…

जो कोई आरती तेरी, प्रेम सहित गावे।
सकल मनोरथ दायक, निर्गुण सुखराशि।।
ॐ जय सोम देवा, स्वामी जय सोम देवा…

योगीजन हृदय में, तेरा ध्यान धरें।
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव, सन्त करें सेवा।।
ॐ जय सोम देवा, स्वामी जय सोम देवा…

वेद पुराण बखानत, भय पातक हारी।
प्रेमभाव से पूजें, सब जग के नारी।।
ॐ जय सोम देवा, स्वामी जय सोम देवा…

शरणागत प्रतिपालक, भक्तन हितकारी।
धन सम्पत्ति और वैभव, सहजे सो पावे।।
ॐ जय सोम देवा, स्वामी जय सोम देवा…

विश्व चराचर पालक, ईश्वर अविनाशी।
सब जग के नर नारी, पूजा पाठ करें।।
ॐ जय सोम देवा, स्वामी जय सोम देवा…

ॐ जय सोम देवा, स्वामी जय सोम देवा।
ॐ जय सोम देवा, स्वामी जय सोम देवा…



Source link