Karwa Chauth 2026 Live : आज निर्जला व्रत रखेंगी सुहागिनें, पर चांद के दीदार में पड़ सकता है खलल, जानिए टाइम से लेकर सबकुछ

Karwa Chauth 2026 Live : आज निर्जला व्रत रखेंगी सुहागिनें, पर चांद के दीदार में पड़ सकता है खलल, जानिए टाइम से लेकर सबकुछ


Last Updated:

Karwa Chauth 2026 Live : लखनऊ में करवा चौथ को लेकर बाजारों में रौनक है. महिलाएं लाल चूड़ियां और साज-शृंगार का सामान खरीदने के साथ पार्लर और मेहंदी सेंटर पहुंच रही हैं. कोई सालों से चली आ रही परंपरा निभा रहा है,…और पढ़ें

Zoom

यूपी में करवा चौथ लाइव.

Karwa Chauth 2026 Moon Rise Time Live : अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु की कामना के साथ सुहागिन महिलाएं 29 अक्टूबर यानी आज करवा चौथ का व्रत रखेंगी. इसको लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है. कल देर रात तक मेहंदी की दुकानों पर भीड़ लगी हुई थी. दुकानों पर करवा, चलनी, पूजा सामग्री और मिट्टी के बर्तनों की दुकानें सज गई हैं. महिलाएं व्रत की तैयारियों के लिए खरीदारी कर रही हैं. इधर, सुबह-सुबह मौसम बदल गया है. तेज बारिश के बार अब बादल छाए हुए हैं. धूप निकली है लेकिन वह भी नरम है. रात में सुहागिन महिलाओं को चांद के दीदार में बादल बाधा बन सकते हैं. बता दें, सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ व्रत रखती हैं. सुबह सरगी खाने के बाद व्रत शुरू होता है और रात में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोला जाता है. आइए जानते हैं पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, सरगी, कथा और चंद्रोदय का समय.

October 29, 202611:28 IST

करवा चौथ पर सुबह सरगी खाने की परंपरा

करवा चौथ के दिन व्रत रखने वाली महिलाएं सूर्योदय से पहले सरगी खाती हैं. कई परिवारों में सास अपनी बहू को सरगी देती हैं. इसमें फल, मिठाई, सूखे मेवे और दूसरी पौष्टिक चीजें शामिल होती हैं. सरगी खाने के बाद महिलाएं व्रत का संकल्प लेती हैं और फिर पूरे दिन भोजन नहीं करतीं. परंपरा के अनुसार, कई महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं.

October 29, 202611:27 IST

करवा चौथ की पूजा कैसे की जाती है?

अलग-अलग प्रान्तों में पूजन विधि व नियम में थोड़ा बहुत अंतर देखने को मिलता है इसलिए आपके यहां जिस भी परंपरा से पूजा होती है आप वैसे ही करें. करवा चौथ पूजा का समय 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को शाम 05:38 बजे से शुरू होकर शाम 06:56 बजे तक रहेगा. वहीं करवा चौथ व्रत का समय सुबह 06:31 से शुरू होकर रात 08:17 बजे तक रहेगा. चतुर्थी तिथि 29 अक्टूबर की रात 10:09 बजे तक रहेगी. वहीं पंचांग अनुसार करवा चौथ के दिन चंद्रमा के उदय होने का समय रात 8 बजकर 17 मिनट का है.

October 29, 202611:26 IST

करवा चौथ पर सूर्योदय का समय 2026

दिल्ली – 06:31 AM
नोएडा – 06:31 AM
चंड़ीगढ़ – 06:35 AM
कानपुर – 06:16 AM
लखनऊ – 06:14 AM
बेंगलूरु – 06:12 AM
मुंबई – 06:37 AM
पुणे – 06:33 AM
पटना – 06:56 AM
वाराणसी – 06:04 AM
गोरखपुर – 06:04 AM
रांची – 05:52 AM
जयपुर – 06:34 AM
जम्मू – 06:45 AM
कोलकाता – 05:39 AM
भुवनेश्वर – 05:47 AM
कोटा – 06:32 AM
अयोध्या – 06:09 AM

October 29, 202611:25 IST

Karwa Chauth 2026 Live : मौसम तरसाएगा सुहागिनों को

करवा चौथ 2026 स्पेशल लाइव : कानपुर, नोएडा, गाजियाबाद समेत कई जगह करवाचौथ पर गुरुवार सुबह से मौसम बदला हुआ है. देर रात बूंदाबांदी के बाद सुबह से बादल छाए हुए हैं. धूप निकली है लेकिन वह भी नरम है. रात में सुहागिन महिलाओं को चांद के दीदार में बादल बाधा बन सकते हैं. मौसम में बदलाव के चलते दिन में धूप के साथ बादलों की आवाजाही रहेगी, जबकि शाम और रात में बादल बढ़ने की संभावना है. इससे चंद्रमा के दर्शन में बाधा आ सकती है. कानपुर में चांद निकलने का संभावित समय रात 8:10 बजे बताया गया है, लेकिन उस समय आसमान साफ रहने की संभावना कम है.



Source link