गयाजी एयरपोर्ट पर बैग स्कैन करते ही CISF को हुआ शक, अंदर मिला सोने का बिस्किट

गयाजी एयरपोर्ट पर बैग स्कैन करते ही CISF को हुआ शक, अंदर मिला सोने का बिस्किट


Last Updated:

Gaya News: गयाजी एयरपोर्ट पर बैग की स्कैनिंग के दौरान CISF के जवानों को कुछ ऐसा दिखा कि जांच करनी पड़ी. बैग खोलकर जांच की गई तो उसमें 110 ग्राम सोने का बिस्किट मिला. हालांकि, तब तक यात्री कोलकाता जाने वाली फ्लाइट से रवाना हो चुका था. उसे कोलकाता एयरपोर्ट पर यात्री को पकड़ लिया गया.

Zoom

गया एयरपोर्ट पर सोने का बिस्किट पकड़ा गया.

गयाजीः बिहार गयाजी एयरपोर्ट पर गजब हो गया. सिक्योरिटी चेक में एक यात्री के बैग से 110 ग्राम सोने का बिस्किट मिल गया. बैग में अजीब सी चीज देखकर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों को शक हो गया. जब जांच की गई तो वह सोना का बिस्किट निकला. लेकिन, जब तक जांच पूरी हो पाती यात्री कोलकाता जाने वाली फ्लाइट से रवाना हो चुका था. सोने की पुष्टि के बाद संबंधित एजेंसियों को सूचना दी गई और कोलकाता एयरपोर्ट पर यात्री को पकड़ लिया गया.

बैग स्कैन करते ही CISF को हुआ शक
जानकारी के मुताबिक, बुधवार को गयाजी से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट के यात्रियों के सामान की हाई सिक्योरिटी स्कैनर से जांच की जा रही थी. इसी दौरान एक यात्री के बैग में संदिग्ध वस्तु दिखाई दी. इसके बाद CISF जवानों ने बैग को जांच के लिए रोक लिया. जांच के दौरान बैग से 110 ग्राम सोने का बिस्किट मिलने की पुष्टि हुई. इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को मामले की जानकारी दी गई.

कोलकाता एयरपोर्ट पर यात्री गिरफ्तार
गयाजी एयरपोर्ट पर सोना मिलने की सूचना के बाद संबंधित एजेंसियां सक्रिय हुईं. कोलकाता एयरपोर्ट पर यात्री को पकड़ लिया गया. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि सोना कहां से लाया गया था और उसे कहां ले जाया जा रहा था. घटना ने एयरपोर्ट पर सामान की जांच और सुरक्षा व्यवस्था को चर्चा में ला दिया है. जांच एजेंसियां बरामद सोने से जुड़े दस्तावेजों और उसके स्रोत की जानकारी जुटा रही हैं.



Source link