Bay of Bengal Cyclone | Cylone Arnab in UP Weather | UP weather Uodate

Bay of Bengal Cyclone | Cylone Arnab in UP Weather | UP weather Uodate


Cyclone Arnab in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में चक्रवात अर्नब के असर से मौसम का मिजाज बदलने लगा है. प्रदेश के कुछ जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है, वहीं कई जगहों पर बारिश भी हुई है. मौसम विभाग ने 29 अक्टूबर के दिन प्रदेश के 19 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इनमें सात जिलों में ऑरेंज और 12 जिलों में यलो अलर्ट है. इसके अलावा 45 जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और वज्रपात की आशंका जताई गई है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही और गाजीपुर में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है. वहीं, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, सुल्तानपुर और अंबेडकरनगर में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा बांदा, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, बस्ती, संत कबीरनगर, महाराजगंज, सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बिजनौर, मुरादाबाद और आसपास के जिलों में भी तेज हवाओं, गरज-चमक और वज्रपात की आशंका है.

बादलों की आवाजाही के साथ मौसम में बदलाव
पिछले कई दिनों से प्रदेश के ज्यादातर जिलों में दिन के समय तेज धूप निकल रही थी, लेकिन अब बादलों की आवाजाही के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. राजधानी लखनऊ में 29 अक्टूबर की सुबह से धूप और छांव का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग के अनुसार, आज शाम से मौसम बदलने की संभावना है.

अब मौसम विभाग के अनुसार, 30 अक्टूबर के दिन प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. चक्रवात का असर 31 अक्टूबर तक प्रदेश में बने रहने के आसार हैं. अगले तीन दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड बढ़ने की संभावना है.

तेज हवाएं चलने, बिजली गिरने की संभावना
मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि चक्रवात अर्नब के असर से आज पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. इसके साथ तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी आशंका है. 30 अक्टूबर के दिन प्रदेश के पूर्वोत्तर हिस्से और तराई क्षेत्र में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

वहीं, लखनऊ में 29 अक्टूबर की शाम से मौसम बदलने और कल हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं. आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आएगी और प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक छिटपुट बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं.



Source link