Last Updated:
Delhi Haridwar Expressway News: दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेसवे बहुत जल्द शुरू होने वाला है. इसकी जानकारी केंद्री. मंत्री नितिन गडकरी ने दी है. बता दें कि यह 51 किलोमीटर का लंबा एक्सप्रेसवे है. जिससे दिल्ली से हरिद्वार जाने में डेढ़ घंटे लगेंगे. इस एक्सप्रेसवे पर एंट्री सहारनपुर से मिलेगी.
दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेसवे हुआ तैयार.
हरिद्वारः दिल्ली से हरिद्वार जाने में वैसे तो तीन घंटे से अधिक का समय लग जाता है. लेकिन इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से लोग महज डेढ़ घंटे में हरिद्वार पहुंच सकेंगे. इसका ऐलान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के हाईवेज ऑफ इंडिया’ज फ्यूचरः स्मार्ट, सेफ एंड सस्टेनेबल’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में गडकरी ने कहा कि एक नई सड़क परियोजना से हरिद्वार की कनेक्टिविटी बेहतर होगी.
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का भी केंद्रीय मंत्री ने किया जिक्र
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सड़क परियोजनाओं का उदाहरण देते हुए बताया कि दिल्ली से मेरठ पहुंचने में पहले साढ़े तीन घंटे लगते थे. लेकिन अब यह सफर 40 से 50 मिनट में पूरा हो जाता है. उन्होंने कहा कि हमने अभी दिल्ली से मेरठ पहुंचने में पहले साढ़े तीन घंटे लगते थे. लेकिन अब यह सफर 40 से 50 मिनट में पूरा हो जाता है. उन्होंने कहा कि हमने अभी दिल्ली से देहरादून के लिए नया मार्ग खोला है. पहले इसमें सात घंटे लगते थे. अब दो घंटे में पहुंच सकते हैं.’
दिल्ली से हरिद्वार जाने में अब लगेगा डेढ़ घंटा
नितिन गडकरी ने कहा कि अगले महीने हम दिल्ली से हरिद्वार का मार्ग खोलने जा रहे हैं. इससे वहां पहुंचने में सिर्फ डेढ़ घंटे लगेंगे. इसके अलावा उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे पर खर्च से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए मौके उत्पन्न होंगे. उन्होंने बताया कि चारधाम सड़क परियोजना का 80 से 85 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है. उनके मुताबिक सड़क संपर्क बेहतर होने से दिल्ली से उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों तक आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या तीन गुना बढ़ गई है.
सहारनपुर से दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेसवे पर होगी एंट्री
बता दें कि हरिद्वार के लिए 51 किलोमीटर लंबा 6-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड सपर बनाया जा रहा है. यह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के हलगोया मुस्कम के पास से शुरू होकर हरिद्वार में भड़ेड़ी राजपूताना के पास नेशनल हाईवे-58 से जुड़ेगा. यह 6 लेन मार्ग सीधे दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर से जड़ा है, जिससे दिल्ली, मेरठ, सहारनपुर में बिना एंट्री किए सीधा हरिद्वार पहुंच सकेंगे.