Last Updated:
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ इस साल दिवाली के मौके पर 5 नवंबर को रिलीज होने जा रही है. फिल्म का लॉस एंजिलेस में खास प्रीमियर रखा गया था जिसके बाद से इसको लेकर लगातार बज बना हुआ है. नितेश तिवारी की रामायण की गूंज पाकिस्तान में भी सुनाई दे रही है. पाकिस्तान में रहने वाले हिंदूओं ने फिल्म को लेकर अपना उत्साह जाहिर किया है. वहां के ऐतिहासिक मंदिर पर फिल्म का पोस्टर लगाया गया और दिवाली से पहले ही भव्य जश्न मनाया गया.
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म रामायण 5 नवंबर को रिलीज होने जा रही है.
नई दिल्ली. रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर फिल्म रामायण की रिलीज में महज 6 दिन बचे हैं. दिवाली के मौके पर फिल्म 5 नवंबर को दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है. रामायण को लेकर सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में बज बना हुआ है. लॉस एंजिलेस में रामायण का स्पेशल प्रीमियर भी रखा गया था और अब इस फिल्म की गूंज पाकिस्तान तक जा पहुंची है. फिल्म की रिलीज से पहले ही पाकिस्तान में हिंदूओं ने रामायण का जश्न मनाया.
पाकिस्तान में रहने वाले हिंदूओं ने रामायण को लेकर अपना उत्साह जाहिर किया और फिल्म का भव्य जश्न मनाया. उन्होंने दिवाली से पहले ही दिवाली जैसा उत्सव मनाया. पाकिस्तानी हिंदूओं ने वहां के एतिहासिक मंदिर पर रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर फिल्म का पोस्टर लगाया. लोगों ने मेकर्स को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं और उनपर प्यार लुटाया.
पाकिस्तान में ‘रामायण’ की रिलीज से पहले दिखा उत्साह
पाकिस्तानी लोगों ने रणबीर कपूर को दिया आशीर्वाद
सोशल मीडिया पर रामायण को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ है. अब जैसे जैसे रिलीज करीब आ रही है दर्शकों के दिलों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं. मेकर्स ने इस फिल्म पर पानी की तरह पैसा बहाया है और बॉलीवुड सितारों की पूरी फौज खड़ी कर दी है. नमित मल्होत्रा ने रामायण को प्रोड्यूस किया है और यश इसके को-प्रोड्यूसर हैं.
4000 करोड़ के मेगा बजट में बनी रामायण दो हिस्सों में रिलीज होने वाली है. पहला पार्ट इस साल दिवाली पर और दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज होगा. रामाय़ण में रणबीर कपूर ने श्रीराम, साई पल्लवी ने माता सीता और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में हैं. वहीं यश ने लंकेश रावण का किरदार अदा किया है.