नसीरुद्दीन शाह ही नहीं, ये 6 कलाकार भी दे चुके हैं विवादित बयान, 7वें नाम पर नहीं होगा यकीन

नसीरुद्दीन शाह ही नहीं, ये 6 कलाकार भी दे चुके हैं विवादित बयान, 7वें नाम पर नहीं होगा यकीन


Last Updated:

नसीरुद्दीन शाह ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया में चल रहे विरोध प्रदर्शन पर सरकार का विरोध जताया. उन्होंने वीडियो शेयर कर जामिया के स्टूडेंट्स का सपोर्ट करते हुए हुकूमत से तीखे सवाल पूछे. वो सरकार पर निशाना साधते हुए कहते हैं कि बच्चों और युवाओं की हिम्मत तोड़ने के लिए ये हुकूमत कहां तक जाएगी. अपने बयान के चलते नसीरुद्दीन शाह विवादों में घिर गए हैं.

Top Deals Inside

नई दिल्ली. नसीरुद्दीन शाह कई बार सरकार का विरोध करते हुए वीडियो बना चुके हैं. बीते बुधवार, 28 अक्टूबर को एक्टर ने 2 मिनट का वीडियो शेयर कर सरकार से तीखे सवाल पूछे. उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया में चल रहे स्टूडेंट प्रोटेस्ट का खुलकर समर्थन किया. नसीरुद्दीन शाह ने अपने वीडियो में कहा कि पहले सरकार ने जवाहरलाल नेहरू और फिर सत्यजीत रे फिल्म इंस्टीट्यूट और अब जामिया को निशाना बनाया है. वो कहते हैं कि हुकूमत युवाओं की हिम्मत तोड़ने की हर मुमकिन कोशिश करके देखले लेकिन इस देश के युवा हार नहीं मानेंगे. (फोटो साभार इंस्टाग्राम naseeruddin49)

एक्टर ने खुदको दिमागी नक्सल बताते हुए कहा कि उन्हें इस टैग पर फक्र है. उन्हें फक्र है कि वो दिमागी नक्सल हैं. नसीरुद्दीन शाह ने 2 मिनट के वीडियो में सरकार के खिलाफ जमकर जहर उगला जिसके चलते वो विवादों में घिर गए. नसीरुद्दीन शाह के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री किरण रिजूजू ने भी रिएक्ट किया. वहीं एक्टर पुनीत इस्सर ने भी दिग्गज एक्टर के बयान पर रिएक्शन देते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की.

नसीरुद्दीन शाह से पहले भी कई बॉलीवुड सितारे सरकार के खिलाफ विवादित बयान देकर चर्चाओं में रहे हैं. इस सूची में कॉमेडिय़न, एक्टर्स, साउथ एक्टर्स सबके नाम शामिल हैं. इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम प्रकाश राज का है. प्रकाश राज पिछले कई महीनों से विवादों में घिरे हुए हैं. उन्होंने खुलकर कॉकरोच जनता पार्टी का सपोर्ट किया था. कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रदर्शन में हिस्सा लिया था और उन्हें अभिजीत दीपके और ध्रुव राठी के साथ देखा गया था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम joinprakashraj)

Add News18 as
Preferred Source on Google

कुणाल कामरा वो नाम हैं जो समय-समय पर सरकार के खिलाफ विवादित बयान देते रहे हैं. पिछले साल अप्रैल में बुकमाई शो ने विवादों के चलते कुणाल कामरा की प्रोफाइल हटा दी थी. साइट से कॉमेडियन की लिस्टिंग हटा दी गई. उसके बाद इस साल हैदराबाद में भी वीएचपी ने हिंदू विरोधी मजाक के चलते कॉमेडियन का कड़ा विरोध किया था. उनके शोज अक्सर निशाने पर रहते हैं. कई बार शोज कैंसिल कर दिए जाते हैं तो कई बार विवादों के चलते आखिरी समय पर वेन्यू बदलना पड़ता है. (फाइल फोटो)

19 सितंबर को राहुल गांधी के छात्रों की गूंज में एक कॉमेडियन ने प्रधानमंत्री की मिमक्री की थी. वो पुलकित मणि थे. पुलकित मणि ने राहुल गांधी के साथ स्टेज शेयर किय़ा था और उन्होंने पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी की थी. प्रधानमंत्री पर विवादित टिप्पणी के बाद पुलकित विवादों में घिर गए. उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा. लगातार मिल रही धमकियों के बीच पुलकित मणि ने तीन शोज कैंसिल कर दिए थे. (फोटो साभार इंस्टाग्राम hunnywhoisfunny)

ऋचा चड्ढा ने गलवान घाटी से एक ट्वीट किया था जिसको लेकर इतना विवाद हुआ कि आखिरकार एक्ट्रेस को पोस्ट डिलीट कर माफी मांगनी पड़ी. ऋचा चड्ढा ने माफी मांग ली थी जिसके बाद विवाद शांत हुआ. ऋचा चड्ढा इससे पहले मुंबई की एयर क्वालिटी की आलोचना कर विवादों में रह चुकी हैं. उन्हें अक्सर सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है. (फाइल फोटो)

दीपिका पादुकोण ने साल 2020 में अपनी फिल्म छपाक की रिलीज से पहले जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) का दौरा किया था. उन्होंने जेएनयू स्टूडेंट्स का सपोर्ट किया था जिसका सीधा असर उनकी फिल्म की कमाई पर पड़ा. फिल्म को लेकर देशभर में विरोध होने लगा और छपाक बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी. मामले को बढ़ता देख दीपिका पादुकोण की टीम ने इस पूरे विवाद पर सफाई दी थी.(फोटो साभार इंस्टाग्राम deepikapadukone)

शबाना आजमी ने सीजेपी प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया था. उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी का खुलकर सपोर्ट किया और वो इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए मुंबई से दिल्ली आई थीं. अपने इस रवैये के चलते एक्ट्रेस विवादों में घिरी रहीं और उनको सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. (फाइल फोटो)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link