UP MLC Election Results LIVE: पांच सीटों पर खिला कमल, एक पर दौड़ी साइकिल, जानिए यूपी एमएलसी चुनाव रिजल्ट

UP MLC Election Results LIVE: पांच सीटों पर खिला कमल, एक पर दौड़ी साइकिल, जानिए यूपी एमएलसी चुनाव रिजल्ट


Last Updated:

UP MLC Result LIVE: उत्तर प्रदेश की 11 एमएलसी सीटों के नतीजे आज शाम तक सामने आ जाएंगे. यूपी की जिन 11 एमएलसी सीटों पर नतीजे आ रहे हैं. इनमें 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के हैं. इन सभी सीटों पर बीजेपी और समाजवादी पार्टी की सीधी टक्कर है. देखना दिलचस्प होगा कि कौन कहां जीत हासिल कर रहा है. इन 11 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था. 

Zoom

यूपी एमएलसी इलेक्शन रिजल्ट 2026.

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में बीते 23 अक्टूबर को हुए 11 एमएलसी सीटों के नतीजे धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं. इसे यूपी 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सत्ता का सेमीफाइनल कहा जा रहा है. कहीं न कहीं भाजपा के ‘मिशन 2027’ और समाजवादी पार्टी के ‘PDA’ की जमीनी पकड़, रणनीति और कार्यकर्ताओं की तैयारी का लिटमस टेस्ट भी यह है. यूपी की जिन 11 एमएलसी सीटों पर नतीजे आ रहे हैं. इनमें 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के हैं. अब तक छह सीटों का नतीजा सामने आ चुका है. बता दें, 11 में 5 एमएलसी सीटें पश्चिमी यूपी की हैं, दो सीटें लखनऊ क्षेत्र की, एक सीट बुंदेलखंड की है. जबकि तीन सीटें पूर्वांचल क्षेत्र की हैं. इन सभी सीटों पर बीजेपी और समाजवादी पार्टी की सीधी टक्कर है. इस बार के एमएलसी चुनाव में कुल 152 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई है. इन सभी की किस्मत का फैसला आज हो जाएगा. आइए जानते हैं कौन किस सीट पर जीत गया है, कौन आगे है, कौन पीछे है सबकुछ.

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजे
सीट प्रत्याशी पार्टी रुझान/परिणाम
लखनऊ उमेश द्विवेदी भाजपा जीते
मेरठ-सहारनपुर श्रीचंद शर्मा भाजपा जीते
बरेली-मुरादाबाद हरिसिंह दिल्लो भाजपा जीते
गोरखपुर-फैजाबाद राजीव यादव निर्दलीय आगे
वाराणसी लाल बिहारी यादव सपा जीते
आगरा आकाश अग्रवाल सपा आगे

कहां कौन जीता?

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक एवं स्नातक खंड निर्वाचन क्षेत्र की 11 सीटों पर हुए चुनावों में लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के उमेश द्विवेदी ने जीत हासिल कर ली है. विधान परिषद (MLC) चुनाव में वाराणसी में भाजपा शिक्षक कोटे वाली सीट हार गई है. सपा के लाल बिहारी यादव को जीत मिली है. वहीं शेष सीटों पर अभी मतगणना का सिलसिला चल रहा है. इसके अलावा, मेरठ-सहारनपुर खंड शिक्षक और स्नातक सीटों पर लगातार दूसरी बार भाजपा उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है. भाजपा उम्मीदवार श्रीचंद शर्मा 18099 वोट हासिल कर विजयी रहे. स्नातक सीट पर भाजपा के दिनेश गोयल 24928 वोट हासिल कर विजयी रहे.

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजे
सीट प्रत्याशी पार्टी रुझान/परिणाम
मेरठ-सहारनपुर दिनेश गोयल भाजपा जीते
इलाहाबाद-झांसी डॉ. मान सिंह यादव सपा आगे
आगरा डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह भाजपा जीती
वाराणसी आशुतोष सिंहा सपा आगे
लखनऊ कांति सिंह सपा आगे

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की लखनऊ खंड स्नातक सीट पर मतगणना के दौरान समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी कांति सिंह ने बढ़त बना ली है. तीसरे चरण की मतगणना पूरी होने के बाद कांति सिंह 5,831 वोटों से आगे चल रही हैं. उनकी बढ़त के बाद चुनावी मुकाबले पर सबकी निगाहें टिकी हैं. अब मतगणना के अगले चरणों और अंतिम परिणाम का इंतजार है.



Source link