Last Updated:
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है. रणबीर कपूर, साई पल्लवी स्टारर फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है. ‘रामायण’ की रिलीज को बस 7 दिन बचे हैं और फिल्म को लेकर उत्साह बनाए रखने के लिए मेकर्स ने बीटीएस वीडिय़ो शेयर किया है जिसमें पिछले 4 सालों की मेहनत नजर आती है. इन 4 सालों में रणबीर कपूर, साई पल्लवी के साथ मेकर्स ने पर्दे के पीछे खूब पैसा और पसीना बहाया है.
नई दिल्ली. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म रामायण सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. फिल्म की रिलीज में अब 7 दिन बचे हैं. 5 नवंबर को रामायण के ग्रैंड प्रीमियर से पहले मेकर्स ने इसकी शूटिंग का बीटीएस वीडियो शेयर किया है. फिल्ममेकर नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ रही है. अब मेकर्स ने एक नया विजन वीडियो जारी किया है, जिसमें इस महागाथा को बड़े पर्दे से आगे ले जाने की भव्य योजना की झलक देखने को मिलती है.
इस प्रोजेक्ट के जरिए भारतीय संस्कृति, सिनेमा और आधुनिक तकनीक को एक साथ जोड़कर रामायण की दुनिया को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की तैयारी है. नमित मल्होत्रा का मकसद सिर्फ रामायण की कहानी को फिल्म के रूप में पेश करना नहीं, बल्कि इसके इर्द-गिर्द एक ऐसा सांस्कृतिक अनुभव तैयार करना है, जिससे दुनिया भर के दर्शक जुड़ सकें. विजन वीडियो में इसी सोच को सामने रखा गया है. इसमें बताया गया है कि किस तरह कहानी कहने के नए तरीकों, आधुनिक तकनीक और अलग-अलग अनुभवों के जरिए इस सदियों पुरानी महागाथा को नई पीढ़ी के करीब लाया जा सकता है.
BTS वीडियो में दिखी पर्दे के पीछे की मेहनत
मेकर्स ने इस बीटीएस वीडियो के जरिए पूरी टीम की 4 साल की मेहनत की झलक दिखाई. इस वीडियो में सिनेमा के साथ थीम पार्क और म्यूजियम जैसी जगहों पर आधारित अनुभवों की भी कल्पना की गई है. इसका उद्देश्य दर्शकों को रामायण के किरदारों, कहानियों और मूल्यों से अलग-अलग तरीकों से जोड़ना है. मेकर्स की कोशिश है कि यह महागाथा सिर्फ फिल्म देखने तक सीमित न रहे, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भारतीय सांस्कृतिक विरासत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बने.
View this post on Instagram