karwa chauth 2026 sargi timing pujan shubh muhurat and moon rise time | करवा चौथ पर सरगी खाने का समय, पूजा मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

karwa chauth 2026 sargi timing pujan shubh muhurat and moon rise time | करवा चौथ पर सरगी खाने का समय, पूजा मुहूर्त और चंद्रोदय का समय


होमफोटोधर्म

कल है सुहागिनों का महापर्व करवा चौथ, नोट कर लें सरगी का समय, पूजा मुहूर्त

Last Updated:

Karwa Chauth Sargi Time: सुहागिनों का महापर्व करवा चौथ इस बार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इस पावन व्रत को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह है. व्रत की शुरुआत से पहले सरगी का सेवन किया जाता है. ऐसे में व्रती महिलाओं को सरगी का सही समय, पूजा का शुभ मुहूर्त और अपने शहर में चंद्रोदय यानी चांद निकलने का समय पहले ही नोट कर लेना चाहिए, ताकि व्रत की सभी रस्में समय पर और सही विधि-विधान के साथ पूरी की जा सकें.

Top Deals Inside

Karwa Chauth Sargi Time: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत किया जाता है, इस बार यह शुभ तिथि कल यानी गुरुवार को 29 अक्टूबर को है. इस शुभ दिन पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए व्रत रखती हैं. सुबह सरगी खाने के बाद शुरू होने वाला यह व्रत रात में चंद्रमा को अर्घ्य देने और पति के हाथों से जल ग्रहण करने के बाद पूरा होता है. इस दिन महिलाएं सोलह शृंगार करती हैं, पूजा की थाली सजाती हैं और करवा माता की कथा सुनती हैं. आइए जानते हैं कल करवा चौथ पर सरगी और करवा माता का पूजन का समय. साथ ही कल चांद कब निकलेगा…

गुरुवार को करवा चौथ का व्रत – पंचांग के अनुसार, वर्ष 2026 में करवा चौथ का व्रत गुरुवार, 29 अक्टूबर को रखा जाएगा. कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 28 और 29 अक्टूबर की मध्यरात्रि 1 बजकर 6 मिनट पर शुरू होगी और उसी दिन रात 10 बजकर 9 मिनट पर समाप्त होगी. उदया तिथि के आधार पर 29 अक्टूबर को ही करवा चौथ मनाया जाएगा. इसलिए व्रत रखने वाली महिलाएं तारीख को लेकर किसी तरह के भ्रम में न रहें.

करवा चौथ पूजन मुहूर्त 2026 – करवा चौथ पर पूजा के लिए शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व होता है. पंचांग के मुताबिक, इस साल पूजा का शुभ समय शाम 5 बजकर 38 मिनट से शाम 6 बजकर 56 मिनट तक रहेगा. इस दौरान महिलाएं भगवान गणेश, शिव-पार्वती और करवा माता की पूजा करती हैं. पूजा के समय करवा चौथ की कथा सुनने और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करने की परंपरा है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

करवा चौथ पर सरगी – करवा चौथ पर सरगी खाने की परंपरा बेहद खास है. आमतौर पर सास अपनी बहू को सरगी देती हैं, जिसमें फल, मिठाई, सूखे मेवे और दूसरी खाने-पीने की चीजें शामिल होती हैं. कई परिवारों में इसके साथ कपड़े और शृंगार का सामान भी दिया जाता है. सरगी खाने के बाद महिलाएं सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं.

सरगी खाने का शुभ समय – कल यानी करवा चौथ के दिन सूर्योदय लगभग सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर होने की संभावना है. ऐसे में सरगी सूर्योदय से पहले खा लेनी चाहिए. कई परिवारों में इसे सुबह 3:30 से 5:30 बजे के बीच खाने की परंपरा है. हालांकि, सरगी का समय और उसमें शामिल चीजें परिवार की परंपराओं के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं.

करवा चौथ पर चांद निकलने का समय – करवा चौथ के दिन महिलाओं को चांद निकलने का बेसब्री से इंतजार रहता है. पंचांग के अनुसार, 29 अक्टूबर को चंद्रोदय का अनुमानित समय रात 8 बजकर 17 मिनट है. हालांकि, चांद निकलने का वास्तविक समय शहर और स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार अलग हो सकता है. इसलिए अपने शहर का चंद्रोदय समय जरूर जांच लें. चंद्रमा के दर्शन करने के बाद महिलाएं उन्हें अर्घ्य देती हैं और पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं. इसके बाद पति के हाथों से जल ग्रहण करके व्रत खोला जाता है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link