WPL 2027 Auction में आज सबसे महंगी बिकेंगी ये पांच प्लेयर्स! एक-एक नाम पर होगी पैसों की बारिश

WPL 2027 Auction में आज सबसे महंगी बिकेंगी ये पांच प्लेयर्स! एक-एक नाम पर होगी पैसों की बारिश


Last Updated:

आज महिला प्रीमियर लीग यानी WPL 2027 का ऑक्शन केरल के सबसे बड़े शहर कोच्चि के ग्रैंड हयात में होने जा रहा है. टूर्नामेंट में खेलने वाली पांच फ्रेंचाइजी के पास नीलामी के लिए कुल 8.15 करोड़ रुपये का बजट है और उन्हें खिलाड़ियों के लिए 27 स्लॉट भरने हैं. यह ऑक्शन भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे शुरू होगा. यह पहली बार है जब कोच्चि शहर WPL ऑक्शन की मेजबानी कर रहा है. WPL का पांचवां सीजन 14 जनवरी से 7 फरवरी 2027 तक खेला जाएगा.

Top Deals Inside

WPL Auction 2026: 14 जनवरी से 7 फरवरी 2027 तक खेले जाने वाले WPL 2027 के लिए आज कोच्चि में शाम साढ़े पांच बचे से ऑक्शन शुरू होगा. 146 खिलाड़ियों में से सिर्फ 27 ही खरीदे जाएंगे, जिनके लिए सभी टीम्स के पास पांच टीम के पास कुल मिलाकर 3.75 करोड़ रुपये का बजट है. यूपी वॉरियर्स के पर्स में सबसे ज्यादा 3.75 करोड़ रुपये हैं और उन्हें आठ स्लॉट्स भरने हैं तो मुंबई इंडियंस के पास सबसे कम (90 लाख रुपये) बजट है. चलिए एक नजर डालते हैं, उन प्लेयर्स पर जिन पर ‘लक्ष्मी’ मेहरबान हो सकती है.

सोफी मोलिन्यू (बेस प्राइस: 50 लाख रुपये)
लिस्ट में सबसे बड़ा नाम ऑस्ट्रेलिया की ऑल फॉर्मेट कप्तान सोफी मोलिन्यू हैं. ऑस्ट्रेलिया की टी-20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान सोफी लीडरशिप का विकल्प तो देती ही हैं, लेकिन उससे ज्यादा एक बेहतरीन लेफ्ट आर्म स्पिनर का ऑप्शन मुहैया करवाती हैं. सोने पर सुहागा उनकी लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी हैं. मोलिन्यू 2026 में T20I मैचों में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज रही हैं. इस साल की शुरुआत में ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट में सोफी मोलिन्यू ने आठ मैच में 128 रन बनाए और 11 विकेट लिए. यूपी वॉरियर्स को सबसे ज्यादा प्लेयर्स खरीदने हैं, ऐसे में इसी टीम के पास सबसे बड़ा पर्स भी है. अपने नौ खिलाड़ियों को रीलिज करने वाली यूपी सोफी पर दाव लगा सकती है, जिससे उन्हें एक ऑलराउंडर और भविष्य का कप्तान भी मिल सकता है. सोफी आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खुल चुकी हैं. 2024 के सीजन में उन्होंने 10 मैच में 7.31 की इकॉनमी रेट से 12 विकेट लिए थे.

जेस जोनासेन (बेस प्राइस: 40 लाख रुपये)
तीन बार की फाइनलिस्ट दिल्ली कैपिटल्स की स्टार ऑलराउंडरक जेस जोनासेन ने पिछले सीजन में न खेलने का फैसला लिया था. लेफ्ट आर्म स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर जोनासेन किसी भी टीम के लिए मैच विनर साबित हो सकती हैं. 2025 में टीम को फाइनल तक पहुंचाने में जोनासेन की अहम भूमिका निभाई थी, जहां उन्होंने 8 मैचों में 150 रन बनाए और 13 विकेट लिए. टी-20 क्रिकेट में उनके लिए यह साल काफी शानदार रहा. जब उन्होंने यॉर्कशायर के लिए ‘T20 ब्लास्ट’ में 12 मैच में 252 रन बनाए और 13 विकेट लिए. ‘द हंड्रेड’ में सनराइजर्स लीड्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 10 मैचों में 8 विकेट लिए. WPL में अब तक उन्होंने 24 मैच में 295 रन बनाए हैं और 33 विकेट लिए हैं. दिल्ली कैपिटल्स उन्हें वापस अपनी टीम में शामिल करने के बारे में सोच सकती है, वहीं गुजरात जायंट्स और UP वॉरियर्स जैसी टीमें भी उन पर बोली लगाने पर विचार कर सकती हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सारा ब्राइस (बेस प्राइस: 10 लाख रुपये)
कम से कम तीन टीम को विकेटकीपर बैटर की तलाश है, ऐसे में स्कॉटलैंड की सारा ब्राइस के पीछे पैसा लगना तय है. ब्राइस पहले भी WPL में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रह चुकी हैं. उन्होंने T20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच पारियों में 134 के स्ट्राइक रेट से 159 रन बनाए. आयरलैंड के खिलाफ 49 रन की पारी भला कौन भूल सकता है. जिसकी मदद से स्कॉटलैंड अपना पहला T20 वर्ल्ड कप मैच जीत पाई. इस साल उन्होंने 28 T20 मैचों में 121.78 के स्ट्राइक रेट से 626 रन बनाए हैं. ब्राइस एक ‘एसोसिएट नेशन’ से आती हैं, इसलिए टीमें उन्हें अपनी प्लेइंग इलेवन में पांचवें विदेशी खिलाड़ी के रूप में शामिल किया जा सकता है.

इरा जाधव (बेस प्राइस: 10 लाख रुपये)
महज 16 साल की उम्र में इरा जाधव देश की सबसे टैलेंटेड यंग जनरेशन प्लेयर्स में से एक हैं. T20 मुंबई लीग के पहले सीजन में, ‘आकाश टाइगर्स’ ने उन्हें 10 लाख रुपये में खरीदा था, जिससे वह उस लीग की सबसे महंगी खिलाड़ी बन गई थीं, उनके करियर का अहम मोड़ तब आया जब 2025 में ‘विमेंस अंडर-19 वन-डे ट्रॉफी’ के दौरान, उन्होंने मुंबई की तरफ से मेघालय के खिलाफ सिर्फ 157 गेंदों में 346 रन बनाए. इस साल की शुरुआत में उन्हें BCCI की ‘बेस्ट जूनियर डोमेस्टिक महिला क्रिकेटर’ भी चुना गया था. जाधव 2027 की शुरुआत में होने वाले ‘अंडर-19 वर्ल्ड कप’ का हिस्सा हो सकती हैं, जो WPL के समय के साथ क्लैश कर सकती है.

सानिका चालके (बेस प्राइस: 10 लाख रुपये)
20 साल की सानिका चालके बाएं हाथ की टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज हैं और बेहतरीन ऑलराउंडर हैं. बड़े स्कोर बनाने की उनकी क्षमता उन्हें दूसरी खिलाड़ियों से अलग बनाती है. उनका नाम तब दुनिया ने जाना जब उन्होंने 2022 में सिक्कम के खिलाफ U-19 वनडे टूर्नामेंट में मुंबई के लिए दोहरा शतक लगाया. 2025 में जिस महिला टीम ने अंडर-19 T20 वर्ल्ड कप जीता सानिका उस भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा थीं. इस साल की शुरुआत में मुंबई T20 प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं. उन्होंने पांच मैचों में 142.94 के स्ट्राइक रेट से 223 रन बनाए. नीलामी से ठीक पहले, उन्होंने सीनियर महिला T20 ट्रॉफी में झारखंड के खिलाफ मुंबई के लिए 53 गेंदों में 85 रन की शानदार पारी खेलकर अपनी फॉर्म साबित की है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link