Diwali Vastu Tips: दिवाली से पहले घर में जरूर लगाएं ये 5 पौधे, मां लक्ष्मी की बनी रहेगी कृपा, घर में आएंगी खुशियां

Diwali Vastu Tips: दिवाली से पहले घर में जरूर लगाएं ये 5 पौधे, मां लक्ष्मी की बनी रहेगी कृपा, घर में आएंगी खुशियां


Last Updated:

Diwali Vastu Tips: दिवाली पर घर की साफ-सफाई के साथ लोग सुख-समृद्धि के लिए सजावट भी करते हैं. वास्तुशास्त्र के जानकार स्वामी कन्हैया महाराज के मुताबिक, इस मौके पर घर में तुलसी, बम्बू ट्री, मनी प्लांट, गुलाब और हरसिंगार जैसे पौधे लगाना शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है, जबकि मनी प्लांट और बम्बू ट्री को समृद्धि और उन्नति का प्रतीक माना जाता है. वहीं, गुलाब और हरसिंगार के पौधों को भी सकारात्मकता से जोड़कर देखा जाता है. जानिए, दिवाली पर घर में कौन से पौधे लगाना शुभ माना जाता है और वास्तु के अनुसार इन्हें कहां लगा सकते हैं.

Diwali Vastu Tips: दीप और खुशियों का महापर्व दिवाली आने वाला है. दिवाली पर लोग लक्ष्मी-गणेश की पूजा से पहले घर की साफ-सफाई करते हैं और उसे खूबसूरत तरीके से सजाते हैं. इस दिवाली आप भी अपने घर को खूबसूरत बनाने के साथ सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं, तो इसके लिए वास्तुशास्त्र में कुछ टिप्स बताए गए हैं. इस दिवाली आप अपने घर में कुछ खास पौधे लगाकर नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकते हैं.

काशी के ज्योतिषाचार्य और वास्तुशास्त्र के जानकार स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि दिवाली पर घर में सुख, शांति, समृद्धि और वैभव की कामना के लिए आप अपने आंगन, ड्राइंग रूम और बालकनी में कुछ नए पौधे लगा सकते हैं. आपके घर में यदि तुलसी का पौधा नहीं है, तो दिवाली से पहले घर के आंगन, बालकनी या छत पर तुलसी का पौधा जरूर लगाएं. तुलसी के पौधे को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, जिस घर में तुलसी का हरा-भरा पौधा होता है, वहां माता लक्ष्मी का वास भी रहता है.

दूर होगी घर की नकारात्मक ऊर्जा

तुलसी के अलावा आप अपने घर के ड्राइंग रूम में बैंबू ट्री (छोटे बांस) का पौधा भी लगा सकते हैं. यह उन्नति और समृद्धि का प्रतीक होता है. इसके साथ ही, यदि ड्राइंग रूम में लगा बैंबू ट्री बढ़ रहा है, तो इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा भी बनी रहती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है.

मनी प्लांट भी है शुभ
इसके अलावा, आप अपने घर में मनी प्लांट का पौधा भी लगा सकते हैं. इसे गमले या शीशे की बोतल में आसानी से लगा सकते हैं. वास्तुशास्त्र में इस पौधे को घर में लगाना शुभता का प्रतीक माना जाता है. यदि आप मनी प्लांट के पौधे को घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाते हैं, तो इससे आपके घर में माता लक्ष्मी का वास भी होगा.

छत या बालकनी में लगाएं ये पौधा

इन पौधों के अलावा, आप घर की बालकनी या छत पर गुलाब का पौधा भी जरूर लगाएं. गुलाब का फूल धन की देवी माता लक्ष्मी को अति प्रिय होता है. इसलिए, इस पौधे को लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और माता लक्ष्मी भी प्रसन्न रहती हैं. गुलाब के अलावा, आप हरसिंगार का पौधा भी घर पर लगा सकते हैं. धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, जब घर में लगाए गए हरसिंगार के पौधे में फूल दिखने लगें, तो समझिए कि आपके घर की नकारात्मक ऊर्जा धीरे-धीरे समाप्त हो रही है. यह फूल भगवान विष्णु के अवतार भगवान राम को अति प्रिय है. इससे आपके घर में हमेशा सकारात्मकता बनी रहती है.



Source link