7488 करोड़ रुपये में बनेगा 90KM का एक्सप्रेसवे, 21 जिलों को होगा फायदा, यूपी में एक और Expressway

7488 करोड़ रुपये में बनेगा 90KM का एक्सप्रेसवे, 21 जिलों को होगा फायदा, यूपी में एक और Expressway


लखनऊः उत्तरप्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क को मजबूत करने के लिए सरकार कई कदम उठा रही है. इसी कड़ी में फतेहगढ़ में भी 90 किमी का लिंक एक्सप्रेस वे बनाया जाएगा. इसकी मंजूरी सरकार ने दे दी है. 90 किमी का यह लिंक एक्सप्रेस वे कई राज्यों को आपस में जोड़ेगा. इसके अलावा, कई जिलों की कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी. इसका निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा. यह गंगा एक्सप्रेस-वे और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे को आपस में जोड़ेगी.

तीन वर्ष में काम होगा पूरा
इसे तीन सालों में बनाने का लक्ष्य रखा गया है. यह हरदोई के सवायजपुर के पास गंगा एक्सप्रेसवे व इटावा में कुदरेल के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा. सरकार की कैबिनेट बैठक में निर्माण एजेंसी का चयन हो चुका है. इसका अनुरक्षण पांच वर्ष तक निर्माण एजेंसी करेगी. इसके बनने से प्रदेश के साथ-साथ देश के कई बड़े शहर तक का सफर कम समय हो सकेगा.

7488 करोड़ रुपये की आएगी लागत
इस लिंक एक्सप्रेस वे को बनाने में करीब 7488 करोड़ रुपये खर्च होंगे. इसकी मंजूरी सरकार ने दे दी है. इसके बनने से बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के लिए भी कनेक्टिविटी रूट्स मिलेगा. प्रशासन ने जमीन अधिग्रहित करने को विशेष कैंप लगवाकर करीब 90 प्रतिशत जमीन का बैनामा करा लिया है. जल्द ही, 10 प्रतिशत बचे हुए जमीनों का भी अधिग्रहण कर लिया जाएगा.

रोजगार के अवसर भी होंगे पैदा
राज्य में सड़क नेटवर्क के विस्तार से निर्माण के दौरान रोजगार के अवसर भी पैदा होने की संभावना है. साथ ही, कृषि उत्पादों की ढुलाई, व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सकता है. लेकिन इन लाभों का वास्तविक असर परियोजनाओं के समय पर पूरा होने और उनके प्रभावी संचालन के बाद ही सामने आएगा.

इन राज्यों के बीच आवागमन होगा आसान
यह सड़क मध्यप्रदेश, बिहार, राजस्थान, दिल्ली समेत अन्य राज्यों के बीच आवागमन को आसान बनाने में अहम भूमिका निभा सकती है. खासकर मध्यप्रदेश के सीमावर्ती जिलों के लोगों को लंबी दूरी तय करने में सुविधा मिलने की संभावना है. हालांकि, यात्रा समय में कितनी कमी आएगी, यह मार्ग के अंतिम अलाइनमेंट और निर्माण पूरा होने के बाद ही स्पष्ट होगा.

इन शहरों को ज्यादा होगा फायदा
सड़क निर्माण होने से सबसे अधिक सीमावर्ती इलाकों में फायदा होगा. सड़क संपर्क मजबूत करने, व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और लंबी दूरी की यात्रा को सुविधाजनक बनाने में मदद मिल सकती है. अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज को गंगा एक्सप्रेस वे जोड़ती है। जबकि, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे इटावा, औरैया, कन्नौज, कानपुर नगर, उन्नाव, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, और लखनऊ समेत अन्य जिलों को आपस में जोड़ता है.



Source link