सेना के लिए ड्रोन बनाने वाले हिमाचल में छात्र सर्वेश शर्मा घायल, अस्पताल में भर्ती, रक्षा मंत्रालय ने 3.50 करोड़ रुपये की ग्रांट की थी मंजूर

सेना के लिए ड्रोन बनाने वाले हिमाचल में छात्र सर्वेश शर्मा घायल, अस्पताल में भर्ती, रक्षा मंत्रालय ने 3.50 करोड़ रुपये की ग्रांट की थी मंजूर


Last Updated:

सेना के लिए ड्रोन बनाकर चर्चा में आए पॉलिटेक्निक कॉलेज बडू के छात्र सर्वेश शर्मा हॉस्टल की तीसरी मंजिल से गिरकर घायल हो गए हैं. उनका हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है, और पुलिस मामले की जांच कर

Zoom

घायल छात्र को उपचार के लिए डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

हमीरपुर. सेना के लिए अत्याधुनिक ड्रोन विकसित करने के प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में आए हिमाचल प्रदेश के पॉलिटेक्नीक कॉलेज बडू, हमीरपुर के छात्र सर्वेश शर्मा हॉस्टल की तीसरी मंजिल से गिरकर घायल हो गए है. घटना 28 अक्तूबर, बुधवार दोपहर बाद की बताई जा रही है. घायल छात्र को उपचार के लिए डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.घटना के बाद छात्र के हॉस्टल से गिरने के कारणों को लेकर विभिन्न आशंकाएं जताई जा रही हैं.

जानकारी के अनुसार, पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं छलांग लगाते हुए वह घायल तो नहीं हो गए और नीचे गिर गए.

वहीं मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के मेडिकल सुपरीटेंडेंट (एमएस) डॉ. देशराज शर्मा ने बताया कि बहुतकनीकी संस्थान के एक छात्र के गिरकर घायल होने की खबर मिली है. उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में भर्ती करवाया गया है. उन्होंने कहा कि छात्र का उपचार किया जा रहा है और सरकार की ओर से सर्वेश शर्मा का निशुल्क उपचार करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं. इसी के तहत उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं.

गौरतलब है कि बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर, बडू में कंप्यूटर इंजीनियरिंग के पांचवें सेमेस्टर के छात्र सर्वेश शर्मा ने करीब 87 हजार रुपये की लागत से सेना के लिए ड्रोन तैयार किया था. उनके इस प्रोजेक्ट के लिए करोड़ों रुपये की फंडिंग मिलने की जानकारी सामने आने के बाद वह चर्चा में आए थे. उनके तकनीकी नवाचार और उपलब्धि की काफी सराहना हुई थी. सर्वेश शर्मा को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता सहित मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूखने भी सर्वेश को बधाई दी थी.

3.50 करोड़ रुपये की ग्रांट मंजूर की थी

कंप्यूटर इंजीनियरिंग के पांचवें सेमेस्टर के छात्र सर्वेश शर्मा के इस प्रोजेक्ट के लिए रक्षा मंत्रालय की डिफेंस इनोवेशन ऑर्गेनाइजेशन (डीआईओ) एवं इनोवेशन फॉर डिफेंस इक्सीलेंस (आईडैक्स) की ओर से 3.50 करोड़ रुपये की ग्रांट मंजूर की गई है. रक्षा मंत्रालय के डिफेंस प्रोडक्शन विभाग के अतिरिक्त सचिव एवं सीईओ दिनेश माहौर ने सोमवार को ही इस बजट को स्वीकृति प्रदान की.



Source link