Last Updated:
एक्ट्रेस शहाना गोस्वामी ने इस साल जुलाई में दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि वो किसी एक इंसान के साथ रिश्ते में नहीं रहती हैं. एक्ट्रेस का कहना था कि वो एक समय पर कई लोगों को डेट कर रही हैं. इस बयान के बाद से शहाना गोस्वामी लगातार ट्रोल्स के निशाने पर बनी हुई थीं. अब इस बीच सीरियल ‘बा बहू और बेबी’ फेम एक्ट्रेस श्वेता केसवानी ने उनका सपोर्ट किया है. वो कहती हैं कि 5-5 रिश्ते में रहने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए और वो शहाना का बहुत सपोर्ट करती हैं.
श्वेता ने शहाना गोस्वामी को सपोर्ट किया है. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली. शहाना गोस्वामी ने एक इंटरव्यू में ओपन रिलेशनशिप में होने की बात कही थी. एक्ट्रेस ने कहा था कि एक समय पर वो कई लोगों को डेट कर रही हैं. उनको अपने इस खुलासा की वजह से काफी ट्रोल किया गया. अब एक्ट्रेस श्वेता केसवानी ने शहाना गोस्वामी का सपोर्ट किया है. वो कहती हैं कि अगर शहाना अपनी जिंदगी में एक समय पर 4-5 लोगों के साथ रिलेशनशिप में रहने में कंफर्टेबल हैं तो किसी और को इससे दिक्कत नहीं होनी चाहिए. साथ ही उन्होंने महिलाओं और पुरुषों को लेकर समाज के डबल स्टैंडर्ड पर खुलकर बात की.
बा बूह और बेबी फेम एक्ट्रेस श्वेता केसवानी ने सिद्धार्थ कनन के साथ बात करते हुए शहाना गोस्वामी का सपोर्ट किया. वो कहती हैं कि जो समाज पुरुषों के कई अफेयर्स पर अक्सर चुप रहता है, उसे महिलाओं की सेक्शुएलिटी से काफी दिक्कतें होती हैं. वो कहती हैं कि अगर शहाना गोस्वामी ओपन रिलेशनशिप में रहकर खुश हैं तो लोगों को उससे कोई दिक्कत नहीं होना चाहिए. वो कहती हैं कि समाज पुरुषों के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर अक्सर चुप रहता है और अपने सेक्शुएलिटी को स्वीकार करने वाली महिलाओं को ट्रोल किया जाता है.
श्वेता ने किया शहाना के ओपन रिलेशनशिप का सपोर्ट
श्वेता केसवानी ने शहाना गोस्वामी की निजी जिंदगी और रिश्तों को लेकर उनकी सोच की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि शहाना जिस तरह अपने रिश्तों को संभाल रही हैं, वह उनका व्यक्तिगत फैसला है और अगर वह इससे खुश हैं, तो उन्हें ऐसा करते रहना चाहिए. श्वेता के मुताबिक, एक रिश्ते को निभाना भी कई बार मानसिक रूप से थका देने वाला हो सकता है. ऐसे में एक साथ कई लोगों के साथ रिश्ते बनाए रखना आसान नहीं है.
श्वेता ने समाज को दिखाया आईना
श्वेता केसवानी ने आगे कहा कि अगर शहाना को इस तरह के रिश्तों में खुशी मिलती है और वह इन्हें आगे भी जारी रखना चाहती हैं, तो वह उनके फैसले का सम्मान करती हैं और उन्हें इसके लिए शुभकामनाएं देती हैं.श्वेता ने शहाना की निजी जिंदगी पर सवाल उठाने वाले लोगों को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि आखिर दूसरों के रिश्तों में लोगों को इतनी दिलचस्पी क्यों होती है?
श्वेता के मुताबिक, लोगों को दूसरों की जिंदगी में दखल देने और उनके फैसलों पर टिप्पणी करने के बजाय अपनी जिंदगी बेहतर बनाने पर ध्यान देना चाहिए. बा बहू और बेबी फेम एक्ट्रेस का कहना है कि जब कोई लड़का अपनी शादी से अलग रिलेशनशिप में रहता है तो लोग अक्सर उसे नजरअंदाज करने की कोशिश करते हैं लेकिन महिलाओं को जज करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं.