हिमाचल में पंजाबी गायक सतिंदर सरताज के कार्यक्रम से लौट रही गाड़ी खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत


Last Updated:

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में कुल्लू दशहरा से लौट रहे लोगों की गाड़ी खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई. हादसा कीरतपुर मनाली फोरलेन पर हुआ.

Top Deals Inside

गायक सतिंदर सरताज के कार्यक्रम से लौट रही गाड़ी खाई में गिरी, 4 लोगों की मौतZoom

हिमाचल प्रदेश में कुल्लू दशहरा में पंजाबी गायक सतिंदर सरताज के कार्यक्रम में डीजे लगान के बाद घर लौट रहे लोगों की गाड़ी खाई में गिर गई और चार लोगों की मौत हो गई.

बिलासपुर. हिमाचल प्रदेश में कुल्लू दशहरा में पंजाबी गायक सतिंदर सरताज के कार्यक्रम में डीजे लगान के बाद घर लौट रहे लोगों की गाड़ी खाई में गिर गई और चार लोगों की मौत हो गई. कीरतपुर मनाली फोरलेन पर हिमाचल और पंजाब की सीमा पर यह हादसा पेश आया. देहणीं मसेवाल के पास वाहन गहरी खाई में जा गिरा.

जानकारी के अनुसार, कीरतपुर मनाली फोरलेन पर बीती रात को यह घटना पेश आई.  गाड़ी में सवार साउंड का सामान लेकर लौट रहे थे.  बताया जा रहा है कि इसी दौरान गांव देहणी के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी और हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चारों लोगों की जान चली गई.

हादसे के बाद मौके पर बचाव अभियान शुरू किया गया और करीब ढाई घंटे के बाद क्षतिग्रस्त कैबिन से शवों को बाहर निकाला गया. घटना की सूचना मिलने पर कीरतपुर साहिब पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है. गौर रहे कि सोमवार को कुल्लू दशहरा के नाइट प्रोग्राम में शिरकत की थी और स्टार नाइट में परफार्म किया था.



Source link