Last Updated:
बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने वापसी के बाद अलग तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. पार्टी में वापसी के बाद बुधवार को बुलंदशहर में आकाश आनंद की पहली रैली थी. इस दौरान उन्होंने पार्टी सुप्रीमो और अपनी बुआ मायावती की जमकर तारीफ की. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह यहां बहन जी का संदेश लेकर आए हैं.
बुलंदशहर में आकाश आनंद के बदले तेवर.
बुलंदशहरः बहुजन समाज पार्टी में वापसी के बाद पहली बार आकाश आनंद ने बुलंदशहर में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उनका एक अलग तेवर देखने को मिला है. अपने निष्कासन पर उन्होंने मंच से कहा, ‘मैंने बार-बार पूछा है कि बहन जी आप मेरी परीक्षा क्यों लेती हैं. तो उन्होंने मुझे चार-पांच बातें बताई. उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर ने अंतिम सांस तक परीक्षा दी. इसके अलावा उन्होंने यह कहा कि वह यहां पर बहन जी का संदेश लेकर आए हैं.
फिलहाल बसपा में आकाश आनंद की बल्ले-बल्ले
बता दें कि कई बार निष्कासन के बाद आकाश आनंद की पार्टी में वापसी हुई है. हालांकि बसपा सुप्रीमो मायावती साफ कह चुकी हैं कि किसी भी तरह की चूक होने पर कड़ा फैसला लिया जा सकता है. हालांकि भविष्य में चाहे कुछ भी हो. लेकिन फिलहाल आकाश आनंद की बल्ले-बल्ले है. क्योंकि आकाश आनंद का चुनावी कार्यक्रम बहुत लंबा तय किया गया है. इसी क्रम में वह बुलंदशहर पहुंचे हुए हैं.
चुनाव की तैयारी में जुटे आकाश आनंद?
आकाश आनंद की यह रैली आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जनसभा को चुनावी तैयारियों की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है. आकाश आनंद के दौरे को लेकर बसपा कार्यकर्ताओं में उत्साह साफ नजर आ रहा है. जनसभा के जरिए कार्यकर्ताओं और समर्थकों को साधने के साथ संगठन मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है. आकाश आनंद का यह दौरान 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है.