दिल्ली के पंजाबी बाग में दर्दनाक हादसा, DTC बस ने बाइक सवार युवक को कुचला
Last Updated:
Punjabi Bagh Accident: पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग तेज रफ्तार डीटीसी बस ने 22 साल के एक बाइक सवार युवक को बेरहमी से कुचल दिया. हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान इंदिरा कॉलोनी निवासी सोनू के रूप में हुई है, जिसका परिवार झुग्गी में रहकर गुजर-बसर करता है.
पुलिस डीटीसी बस की पहचान करने में जुटी है.
Punjabi Bagh Accident: दिल्ली के पंजाबी बाग में डीटीसी बस की टक्कर से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई. 28 अक्टूबर को अधिकारियों ने जानकारी दी कि सुबह दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (डीटीसी) की एक बस ने कथित तौर पर 22 वर्षीय युवक की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई. अधिकारियों के मुताबिक, सुबह करीब 7:23 बजे पंजाबी बाग पुलिस स्टेशन में एक सड़क दुर्घटना के बारे में एक पीसीआर कॉल आई थी. अधिकारियों ने कहा, “कॉल मिलने पर आईओ घटनास्थल पर पहुंचे, जहां पता चला कि एक डीटीसी बस ने एक मोटरसाइकिल सवार को कुचल दिया था.”
हादसे में जान गंवाने वाले की पहचान दिल्ली के पंजाबी बाग की इंदिरा कॉलोनी के रहने वाले सोनू के रूप में हुई है. अधिकारियों के मुताबिक, वह अपने परिवार के साथ झुग्गियों में रहता था. पुलिस ने कहा, “हादसे में शामिल डीटीसी बस की पहचान करने और उसका पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. कानून के मुताबिक आगे की जरूरी कार्रवाई जारी है.”
Delhi: A 22-year-old man, Sonu, a resident of Indira Colony, Punjabi Bagh, died after a DTC bus ran over his motorcycle in the Punjabi Bagh police station area. Police are examining CCTV footage to identify the bus involved. Locals created a ruckus and vandalised property after the accident