आनंद किशोर से ED करेगी पूछताछ, इन 6 IAS ऑफिसर को भी समन; रिशु श्री टेंडर घोटाला केस में बड़ा एक्शन


Last Updated:

IAS Anand Kishore News : रिशु श्री से जुड़े कथित टेंडर घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच एक बार फिर तेज हो गई है. ED ने बिहार के छह IAS अधिकारियों को पूछताछ के लिए समन जारी किया है. इनमें आनंद किशोर, संतोष कुमार मल्ल, धर्मेंद्र कुमार, योगेश कुमार सागर, अभिलाषा कुमारी शर्मा और सुनील यादव शामिल हैं. सुनील यादव से आज ED कार्यालय में पूछताछ की जा रही है, जबकि अभिलाषा कुमारी शर्मा से पहले ही पूछताछ हो चुकी है.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

आनंद किशोर से ED करेगी पूछताछ, इन 6 IAS ऑफिसर को भी समनZoom

ED ने आनंद किशोर समेत बिहार के छह IAS अधिकारियों को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है.

पटना. बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल रिशु श्री से जुड़े कथित टेंडर घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच एक बार फिर तेज हो गई है. इस मामले की जांच के सिलसिले में ED ने आनंद किशोर समेत बिहार के छह IAS अधिकारियों को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है. इन अधिकारियों से रिशु श्री जुड़े विभिन्न पहलुओं को लेकर पूछताछ की जानी है. जानकारी के मुताबिक, ED ने आनंद किशोर, संतोष कुमार मल्ल, धर्मेंद्र कुमार, योगेश कुमार सागर, अभिलाषा कुमारी शर्मा और सुनील यादव को समन भेजा है.

इन छह आईएएस अधिकारियों में सुनील यादव से आज ED कार्यालय में पूछताछ की जा रही है. वहीं, अभिलाषा कुमारी शर्मा से ED की टीम ने कल ही पूछताछ कर चुकी है. अब आनंद किशोर से 30 अक्टूबर को पूछताछ होगी. अधिकारियों से पूछताछ के जरिए ED टेंडर प्रक्रिया और उससे जुड़े लेनदेन समेत मामले के अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है.

सुनील यादव से आज ED कार्यालय में पूछताछ

छह अधिकारियों में सुनील यादव से आज ED कार्यालय में पूछताछ की जा रही है. वहीं, अभिलाषा कुमारी शर्मा से ED की टीम पहले ही पूछताछ कर चुकी है. अधिकारियों से पूछताछ के जरिए ED टेंडर प्रक्रिया और उससे जुड़े लेनदेन समेत मामले के अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है.

30 अक्टूबर तक पूरी होगी पूछताछ की कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, आनंद किशोर से 30 अक्टूबर को पूछताछ की जानी है. वहीं संतोष कुमार मल्ल से 29 अक्टूबर को पूछताछ की जाएगी. बता दें, ED की ओर से जारी समन के बाद सभी अधिकारियों से अलग-अलग समय पर पूछताछ की जाएगी. रिशु श्री से जुड़े इस कथित टेंडर घोटाला मामले में ED की जांच पहले भी चलती रही है. इस मामले में 2023 में केस दर्ज हुआ था. अब छह IAS अधिकारियों को समन किए जाने के बाद जांच को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. हालांकि, अधिकारियों से पूछताछ में क्या जानकारी सामने आई है, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है.

हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद जांच तेज

बता दें, इस मामले में 15 अक्टूबर को पटना हाइकोर्ट की टिप्पणी के बाद हलचल तेज हुई. उच्च न्यायालय रिशु श्री की याचिका पर सुनवाई कर रही थी. इस दौरान कोर्ट ने कहा कि कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रिशु श्री मुख्य साजिशकर्ता के बजाय महज एक मोहरा प्रतीत होता है. कोर्ट ने यह भी सवाल उठाया कि घोटाले में मुख्य भूमिका निभाने वाले लोग पर्दे के पीछे तो नहीं हैं. जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर भी टिप्पणी की गई. कोर्ट ने कुछ अधिकारियों को बचाने और कुछ को फंसाने की कोशिश की आशंका जताई. इसके बाद ED ने जांच तेज की. छह IAS अधिकारियों को समन जारी किया गया. अब पूछताछ के जरिए कथित टेंडर सिंडिकेट में उनकी भूमिका स्पष्ट करने की कोशिश होगी. हालांकि अधिकारियों के खिलाफ लगे आरोपों की पुष्टि जांच और कानूनी प्रक्रिया के बाद ही होगी हालाकि रिशु श्री मामले में कल PMLA कोर्ट में सुनवाई भी होनी है



Source link