Jio IPO Listing Live: शेयर बाजार में भी एयरटेल को पीछे छोड़ सकती है जियो, एनालिस्ट भी पूरी तरह बुलिश


Last Updated:

Jio IPO Listing Live: जियो का आईपीओ आज शेयर बाजार में लिस्ट होना है. बाजार में उतरते ही यह दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन सकती है. इस बीच ब्रोकरेज फर्म और एनालिस्ट ने भी इसके शेयरों को बाय और होल्ड की रेटिंग दी है. ज्यादातर एनालिस्ट का कहना है कि जियो आईपीओ के शेयरों को लंबी अवधि तक रखने में ज्यादा फायदा हो सकता है.

Top Deals Inside

Jio IPO Listing Live: शेयर बाजार में भी एयरटेल को पीछे छोड़ सकती है जियोZoom

जियो का आईपीओ 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्ट होगा.

नई दिल्ली. शेयर बाजार में तीन दिन तक जबरदस्त हलचल मचाने के बाद अब जियो के आईपीओ की धमाकेदार एंट्री का भी अनुमान है. 28 अक्टूबर यानी बुधवार को शेयर बाजार में इस आईपीओ की लिस्टिंग होगी और माना जा रहा है कि यह शेयर अपने भाव से 20 फीसदी से भी ज्यादा के प्रीमियम पर लिस्ट हो सकता है. ऐसा होता है तो जियो शेयर बाजार में भी भारती एयरटेल को पीछे छोड़कर मार्केट कैप के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन जाएगी. जियो के एंट्री करते ही टॉप-5 में शामिल टाटा समूह की टीसीएस कंपनी भी इस लिस्ट से बाहर हो जाएगी. इस बीच एनालिस्ट ने भी जियो के शेयरों को खरीदने और होल्ड करने की सलाह दी है.

एयरटेल को पीछे छोड़ने के लिए जियो को करीब 1,342 रुपये या उससे अधिक के भाव पर लिस्ट होना होगा. फिलहाल ग्रे मार्केट के मौजूदा प्रीमियम के आधार पर जियो का मार्केट कैप करीब 12.61 लाख करोड़ रुपये पहुंच सकता है, जो भारती एयरटेल से करीब 25,700 करोड़ ज्यादा होगा. इस तरह जियो मार्केट कैप के मामले में रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद दूसरे स्थान पर काबिज हो सकती है. जियो IPO का इश्यू प्राइस 1,119 रुपये प्रति शेयर है.

लंबे समय तक बचाकर रखें शेयर
जियो आईपीओ की लिस्टिंग से पहले ही एनालिस्ट और ब्रोकरेज फर्म ने निवेशकों को सलाह दी है कि मुनाफा मिलने ही शेयर बेचकर भागने के बजाय इसे लंबे समय तक रखने में ही समझदारी है. 30,200 करोड़ रुपये का आईपीओ 28 अक्टूबर को बाजार में लिस्ट होते ही मुनाफा दिला सकता है, लेकिन शॉर्ट में बेचने के बजाय इसे लॉन्ग टर्म के लिए रखना बेहतर होगा.

डिजिटल इकोसिस्टम का मिलेगा साथ
आनंद राठी शेयर्स एंड के फंडामेंटल रिसर्च प्रमुख नरेंद्र सोलंकी का कहना है कि जियो के आईपीओ को भारत में तेजी से फैल रहे डिजिटल इकोसिस्टम का फायदा मिलेगा. कंपनी की लीडरशिप पोजिशन, जबरदस्त मुनाफा और तकनीक में लगातार ग्रोथ के साथ बढ़ता कस्टमर बेस आने वाले समय में काफी तेज ग्रोथ दिला सकता है. यही वजह है कि निवेशकों को इसके शेयर बेचने के बजाय लंबे समय तक रखने में ज्यादा मुनाफा बनेगा.



Source link