अदिति राव हैदरी की 8 अनदेखी तस्वीरें, ब्लैक साड़ी में ढाया कहर, पति सिद्धार्थ का कमेंट जीत रहा दिल

अदिति राव हैदरी की 8 अनदेखी तस्वीरें, ब्लैक साड़ी में ढाया कहर, पति सिद्धार्थ का कमेंट जीत रहा दिल


Last Updated:

अदिति राव हैदरी अपने अभिनय के साथ ही अपने लुक्स से भी कहर ढाती हैं. हाल ही में अदिति राव हैदरी को ‘लस्ट स्टोरीज’ में देखा गया था. ‘लस्ट स्टोरीज’ में अदिति राव हैदरी ने पति सिद्धार्थ के साथ स्क्रीन शेयर किया था. आज अदिति के जन्मदिन के मौके पर उनकी कुछ बेहतरीन फोटोज दिखाने वाले हैं.

Top Deals Inside

नई दिल्ली. अदिति राव हैदरी आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस के जन्मदिन पर आज आपको उनकी जिंदगी के कुछ अनसुने पहलुओं से वाकिफ कराते हैं. अदिति ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने शानदार अभिनय के साथ ही अपनी अदाओं से भी खूब सुर्खियां बटोरीं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम aditiraohydari)

अदिति राव हैदरी ने बीते दिन इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज की सीरीज शेयर की. इस सीरीज में वो ब्लैक साड़ी पहने दिख रही हैं. अदिति इस ब्लैक साड़ी लुक में गुजरे जमाने की अदाकारा की यादा दिला रही हैं. उन्होंने खुले हुए बालों के साथ अपने लुक में चार चांद लगाए. (फोटो साभार इंस्टाग्राम aditiraohydari)

माथे पर ब्लैक बिंदी और ब्लैक साड़ी में वो मिनिमल मेकअप लुक के साथ दिख रही हैं. अदिति ने डार्क आई मेकअप लुक और न्यूड लिपस्टिक में कहर ढाया. उनकी कातिलाना अदाएं सोशल मीडिया पर कहर ढा रही हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम aditiraohydari)

Add News18 as
Preferred Source on Google

एक्ट्रेस की इन फोटोज पर उनके पति सिद्धार्थ ने भी कमेंट किया है. उनका कमेंट सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहा है. सिद्धार्थ ने अदिति की फोटो पर लिखा, ‘HRH – ARH’. उन्होंने हार्ट और फायर इमोजी के साथ कमेंट किया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम aditiraohydari)

अदिति राव हैदरी ने PirelliCalendar के लिए ये फोटोशूट कराया. उनकी इन फोटोज पर फातिमा सना शेख और दीया मिर्जा ने भी प्यार लुटाया है. बॉलीवुड जगत के कई सितारों ने अदिति की फोटोज की जमकर तारीफ की. (फोटो साभार इंस्टाग्राम aditiraohydari)

अदिति की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उनके माता-पिता का नाम एहसान हैदरी और विद्या राव है. उनके परदादा सर अकबर हैदरी हैदराबाद के निजाम के प्रधानमंत्री रह चुके थे. उन्होंने उस्मानिया विश्वविद्यालय की स्थापना में भी अहम योगदान दिया था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम aditiraohydari)

अदिति राव हैदरी के नाना जे. रामेश्वर राव हैदराबाद की रियासत वानापार्थी के राजा थे. देश की आजादी के समय उन्होंने सबसे पहले अपनी शाही उपाधि का त्याग किया था. वो बॉलीवुड फिल्ममेकर किरण राव की कजिन बहन भी हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम aditiraohydari)

अदिति राव हैदरी को 17 साल की उम्र में पहला प्यार हो गया था. एक्ट्रेस ने बहुत कम उम्र में पहली शादी कर ली थी. अदिति राव हैदरी ने साल 2009 में सत्यदीप मिश्रा के साथ पहली शादी की थी. लेकिन उनका ये रिश्ता साल 2013 में टूट गया. कपल साल 2013 में अलग हो गया. सत्यदीप मिश्रा से तलाक के बाद अब अदिति ने एक्टर सिद्धार्थ से दूसरी शादी कर ली है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम aditiraohydari)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link