सस्ती शॉपिंग करनी है? इन 5 बैंकों के क्रेडिट कार्ड करें यूज, मिल रहा छप्परफाड़ डिस्काउंट


Last Updated:

Credit Card Festive Offers : त्योहारी सीजन में एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, आईसीआईसीआई , एक्सिस और कोटक महिंद्रा बैंक अपने कार्ड्स पर बंपर डिस्‍काउंट दे रहे हैं. इलेक्ट्रॉनिक्स, टीवी, फ्रिज और होम अप्लायंसेज पर ₹16,000 तक और चुनिंदा EMI ट्रांजैक्शन पर ₹49,250 तक की बचत आप कर सकते हैं.

Top Deals Inside

सस्ती शॉपिंग करनी है? इन 5 बैंकों के क्रेडिट कार्ड करें यूज, मिल रही बंपर छूट Zoom

फेस्टिव सीजन में बैंक ग्राहकों को लुभाने को छूट दे रहे हैं.

नई दिल्‍ली. त्योहारी सीजन में सब जमकर शॉपिंग करते हैं. अगर आप भी मोबाइल या कोई और गैजेट्स खरीदना चाहते हैं या कहीं घूमने जाने को टिकट बुकिंग पर पैसा बचाना चाहते हैं तो कुछ क्रेडिट कार्ड आपके खूब काम आ सकते हैं. एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), एसबीआई कार्ड (SBI Card), एक्सिस बैंक (Axis Bank) और कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने अपने क्रेडिट कार्ड्स पर बंपर ऑफर्स और डिस्‍काउंट दे रहे हैं. इन ऑफर्स के जरिए आप ₹1,250 से लेकर ₹49,250 तक की बचत कर सकते हैं.

त्योहारों में घर जाने या वेकेशन प्लान करने वालों के लिए कोटक महिंद्रा बैंक शानदार डील लेकर आया है. बैंकबाजार डॉट कॉम के डेटा के अनुसार, कोटक महिंद्रा बैंक अपने चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स के जरिए मेकमायट्रिप (MakeMyTrip) पर फ्लाइट और होटल बुकिंग करने पर ₹20,000 तक का फ्लैट डिस्काउंट ऑफर कर रहा है.

इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेज पर ₹16,000 तक की बचत

त्योहारी सेल में टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन या लैपटॉप खरीदने वालों के लिए एसबीआई और एचडीएफसी बैंक ने अपने चुनिंदा कार्ड्स पर बड़े डिस्काउंट दिए हैं-

  • एसबीआई कार्ड: बजाज इलेक्ट्रॉनिक्स से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को कार्ड स्वाइप पर ₹16,000 तक का डिस्काउंट मिल रहा है.
  • एचडीएफसी बैंक: बैंक ने अपने ‘EasyEMI’ प्रोग्राम के तहत विजय सेल्स (Vijay Sales) से इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू उपकरण खरीदने पर ₹15,000 तक की छूट दे रहा है.

EMI ट्रांजैक्शन पर ₹49,250 तक की छूट

अगर आप एकमुश्त भुगतान के बजाय आसान किस्तों (EMI) में खरीदारी करना चाहते हैं, तो बैंक इस पर भी आकर्षक इंसेंटिव दे रहे हैं-

  1. SBI Card: चुनिंदा ईएमआई ट्रांजैक्शंस पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है, जिसकी अधिकतम सीमा प्रति कार्ड ₹49,250 तक रखी गई है.
  2. ICICI Bank: रिलायंस डिजिटल (Reliance Digital) पर पात्र क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजैक्शन करने पर ₹12,500 तक का डिस्काउंट दे रहा है.
  3. Axis Bank: अमेजन (Amazon) से खरीदारी पर नॉन-ईएमआई ट्रांजैक्शन पर ₹1,250 और ईएमआई ट्रांजैक्शन पर ₹1,750 तक का डिस्काउंट दे रहा है.

डिस्काउंट के फेर में न भूलें ये जरूरी बातें

बैंकबाजार डॉट कॉम के सीईओ आदिल शेट्टी का कहना है कि क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले फेस्टिव ऑफर्स से खरीदारी की कुल लागत काफी कम हो जाती है, खासकर जब आपने कोई बड़ी खरीदारी पहले से प्लान की हो. हालांकि, किसी भी ऑफर को चुनने से पहले कुछ बातों पर गौर करना जरूरी है-

  • न्यूनतम ट्रांजैक्शन वैल्यू (MTV): डिस्काउंट पाने के लिए तय न्यूनतम रकम की खरीदारी जरूरी होती है.
  • कार्ड का वेरिएंट: कई बार ऑफर सिर्फ प्रीमियम या सेलेक्ट कार्ड्स पर ही मान्य होते हैं, बेसिक कार्ड्स पर नहीं.
  • ईएमआई का असली गणित: ईएमआई में बदलने से पहले प्रोसेसिंग फीस और ब्याज दर (Interest Charges) जरूर चेक करें. कहीं ऐसा न हो कि डिस्काउंट से मिलने वाली बचत प्रोसेसिंग फीस और ब्याज में ही चली जाए.



Source link