भारतीय सेना का फर्जी वीडियो बनाकर घिरी कांग्रेस, रीजीजू ने पूछा- क्या दुश्मन के प्रोपेगैंडा का दे रहे साथ?

भारतीय सेना का फर्जी वीडियो बनाकर घिरी कांग्रेस, रीजीजू ने पूछा- क्या दुश्मन के प्रोपेगैंडा का दे रहे साथ?


होमताजा खबरदेश

फर्जी वीडियो पर घिरी कांग्रेस, रीजीजू ने पूछा- प्रोपेगैंडा का दे रहे हैं साथ?

Last Updated:

भारतीय सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी के नाम से वायरल फर्जी एआई वीडियो को लेकर कांग्रेस विवादों में घिर गई है. वीडियो में दावा किया गया कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश के असाफिला, लोंगजू और तक्सिंग सर्कल पर कब्जा कर लिया है और भारतीय सेना की जरूरी आपूर्ति रोक दी गई है. केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने कांग्रेस पर दुश्मन के दुष्प्रचार का समर्थन करने का आरोप लगाया है. साथ ही, कांग्रेस से मांफी मांगने की मांग की है. भारतीय सेना के फैक्ट चेक हैंडल ने वीडियो को फेक बताया है.

Zoom

भारतीय सेना के नाम से वायरल फर्जी AI वीडियो को लेकर केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने कांग्रेस से मांफी मांगने को कहा है.

भारतीय सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी के नाम से जारी फर्जी एआई वीडियो के मामले में कांग्रेस घिरती नजर आ रही है. वीडियो में दावा किया गया कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों पर कब्जा कर लिया है और भारतीय सेना को जरूरी आपूर्ति भी रोक दी गई है. इस वीडियो को लेकर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल देश के खिलाफ दुश्मनों के दुष्प्रचार का खुलकर समर्थन कर रहा है.

केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने इसे ‘विश्वासघाती कृत्य’ बताते हुए कांग्रेस से देश से माफी मांगने की मांग की है. यह विवाद उस समय बढ़ा, जब बिहार के एक कांग्रेस नेता की ओर से इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर दिया गया. किरेन रीजीजू ने इसे भारतीय सेना की छवि खराब करने की कोशिश बताया है. उनका आरोप है कि कांग्रेस भारत के दुश्मनों के घटिया अभियान को आगे बढ़ा रही है.

क्या दुश्मन के दुष्प्रचार का समर्थन कर रही कांग्रेस?

  • केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने सोमवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की छवि खराब करने के लिए फर्जी एआई वीडियो का प्रसार करने को लेकर कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए.
  • रीजीजू ने अपने पोस्ट में कहा कि भारतीय सेना की छवि खराब करने के लिए फर्जी एआई वीडियो को शेयर करने के मामले में भी कांग्रेस पार्टी को देश से माफी मांगनी चाहिए. यह एक विश्वासघाती कृत्य है और हमारे दुश्मनों के घिनौने कामों के बराबर है.
  • उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भारत के दुश्मनों का घटिया अभियान चला रही है. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस में इतनी हिम्मत है कि वह देश के खिलाफ दुश्मन के दुष्प्रचार का खुलेआम समर्थन करे और फिर देश से माफी भी न मांगे?
  • किरेन रीजीजू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश के खिलाफ दुश्मन के दुर्भावनापूर्ण दुष्प्रचार का खुलकर समर्थन कर रही है. उन्होंने वीडियो के प्रसार को विश्वासघाती कृत्य करार दिया है.

भारतीय सेना ने वीडियो को बताया ‘मनगढ़ंत’
इस पूरे विवाद के बीच भारतीय सेना के ‘इंडियन आर्मी फैक्ट चेक’ हैंडल ने भी वीडियो को खारिज कर दिया है. सेना ने इसे भ्रामक वीडियो बताते हुए कहा कि इसमें लेफ्टिनेंट जनरल गिरीश कालिया के नाम से मनगढ़ंत टिप्पणियां जोड़ी गई हैं. वीडियो में दावा किया गया है कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश के असाफिला, लोंगजू और तक्सिंग सर्कल पर कब्जा कर लिया है. इसके साथ ही यह भी दावा किया गया कि भारतीय सेना को जरूरी आपूर्ति रोक दी गई है.



Source link