नई शादी हुई है तो इस बार भूलकर भी न रखें करवा चौथ का व्रत, अधिकमास के कारण लग सकता है दोष, पूजा में शामिल होकर पाएं पूरा फल

नई शादी हुई है तो इस बार भूलकर भी न रखें करवा चौथ का व्रत, अधिकमास के कारण लग सकता है दोष, पूजा में शामिल होकर पाएं पूरा फल


Last Updated:

Karwa Chauth: अखंड सौभाग्य और दांपत्य जीवन में मधुरता के महापर्व करवा चौथ को लेकर इस वर्ष नवविवाहित महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक परामर्श सामने आया है. यदि आपकी शादी इसी वर्ष हुई है और आप पहली बार करवा चौथ का व्रत उठाने की योजना बना रही हैं, तो थोड़ा संभल जाइए. विंध्यधाम के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के अनुसार, इस वर्ष पुरुषोत्तम मास (अधिकमास) के प्रभाव के चलते नई दुल्हनों का नया व्रत शुरू करना शुभ नहीं माना जा रहा है. ऐसे में दोष से बचने और करवा माता का पूर्ण आशीर्वाद पाने के लिए महिलाएं व्रत के स्थान पर विशेष वैकल्पिक उपाय कर सकती हैं.

Karwa Chauth: पति के दीर्घायु रहने को लेकर पत्नी करवा चौथ का व्रत रखती है. करवा चौथ का व्रत रखकर पत्नी विशेष पूजन करती है, ताकि पति के जीवन में सुख-समृद्धि आए और दोनों के बीच में प्यार बढ़े. अगर आपकी भी इस वर्ष शादी हुई है और आप करवा चौथ का व्रत रखने जा रही हैं, तो यह खबर देख लें. इस वर्ष जिनकी शादी हुई है, उनके लिए करवा चौथ का व्रत रखना शुभ नहीं होगा.

ऐसे में जिनकी भी इस वर्ष शादी हुई है और वे करवा चौथ का व्रत रखना चाहती हैं, वे विंध्यधाम के विद्वान आचार्य द्वारा कही बातों का स्मरण करें, ताकि उन्हें अशुभ फल की प्राप्ति न हो. करवा चौथ के दिन महिलाएं व्रत रखने की बजाय इन उपायों को करें, ताकि पूजन के बराबर विशेष फल की प्राप्ति हो सके.

पुरुषोत्तम माह के कारण नया व्रत उठाना वर्जित
विंध्यधाम के विद्वान आचार्य पं. विनय महाराज ने बताया कि करवा चौथ का व्रत पति-पत्नी के आपसी प्रेम के लिए विशेष माना जाता है. इस दिन भगवान शिव-पार्वती व गणेश जी की विशेष पूजा की जाती है. महिलाएं अलग-अलग तरीके से पूजन-अर्चन करती हैं, जहां पति के दीर्घायु रहने को लेकर कामना करती हैं.

इस वर्ष जिन महिलाओं की शादी हुई है, वे करवा चौथ का व्रत नहीं रखें, क्योंकि इस वर्ष पुरुषोत्तम माह लगा हुआ है. ऐसी धार्मिक मान्यता है कि जिस वर्ष पुरुषोत्तम माह लगता है, उस वर्ष कुछ भी नया काम नहीं करना चाहिए, नया व्रत नहीं उठाना चाहिए. ऐसे में जिनकी शादी हुई है और वे महिलाएं पहली बार व्रत रखने जा रही हैं, तो इस साल व्रत न रखें. अगले वर्ष से करवा चौथ का व्रत रखकर विशेष पूजा-अर्चन करें.

व्रत न रखकर करें यह काम
पं. विनय महाराज ने बताया कि महिलाएं करवा चौथ के दिन व्रत रखने की बजाय पूजन व अर्चन में सम्मिलित हों. पूजन की विधि को देखें, इसके साथ ही व्रत कथाओं को भी देखें और उनका श्रवण करें. ऐसा करने से भी माता करवा प्रसन्न होती हैं. इस वर्ष पूजन विधि देखकर उससे जानकारी लें, ताकि अगले वर्ष अगर पूजन-अर्चन करें तो किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े. अगर इस साल जो महिलाएं व्रत रखना चाह रही हैं, वे व्रत को न रखकर, व्रत रखने की बजाय पूजन में शामिल होंगी तो विशेष लाभ होगा और उन्हें अशुभ फल प्राप्त नहीं होगा.



Source link