Last Updated:
इंग्लैंड क्रिकेट टीम को पाकिस्तान दौरे पर त्रिकोणीय सीरीज में लगातार करारी हार मिली. हालांकि, टीम का प्रदर्शन दमदार रहा, लेकिन आखिर वक्त पर बाजी पलट गई. इंग्लैंड पहले श्रीलंका के खिलाफ टीम 429 रन बनाने के बावजूद हार गई. उसके बाद पाकिस्तान के सामने टीम उलटफेर का शिकार बनी. इन सबके बीच इंग्लैंड के बेन डकेट के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया.
क्रिकेट में अक्सर यह देखा जाता है कि अगर कोई बल्लेबाज अपनी टीम के लिए शतकीय पारी खेलता है, तो टीम को लगभग जीत मिल ही जाती है. बहुत कम ऐसा होता है कि कोई खिलाड़ी सेंचुरी लगाए और उसकी टीम हार जाए. हालांकि, ऐसे मामलों की संख्या भी कम नहीं है, लेकिन तब क्या हो जब कोई खिलाड़ी अपनी टीम के लिए जितनी बार भी शतक लगाए, लगभग हर बार उसकी टीम को हार ही मिले?
यह अनचाहा रिकॉर्ड इंग्लैंड के अनुभवी ओपनर बल्लेबाज बेन डकेट के नाम दर्ज हो गया है. बेन डकेट ने अपने वनडे करियर में कुल 5 शतक लगाए हैं और उन सभी मैचों में या तो इंग्लैंड को हार मिली है या फिर मैच बेनतीजा रहा है. सिर्फ एक मैच ऐसा रहा है जिसमें डकेट के शतक से इंग्लैंड को जीत मिली है.
बेन डकेट ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ 105 रनों की पारी खेली थी. डकेट की इस शतकीय पारी के बदौलत इंग्लैंड ने जैसे-तैसे 241 रन बनाए. इसके बचाव में इंग्लैंड ने पाकिस्तान के 9 विकेट 154 रन पर गिरा दिए थे, लेकिन शादाब के बेहतरीन प्रदर्शन से आखिर में इंग्लैंड यह मैच हार गया.
Add News18 as
Preferred Source on Google
बेन डकेट ने अपने करियर का पहला शतक आयरलैंड के खिलाफ 2023 में लगाया था. ब्रिस्टल में खेले गए इस मैच में डकेट ने नाबाद 107 रन बनाए थे, लेकिन वह मैच बेनतीजा रहा था. इस तरह उनके पहले शतक से इंग्लैंड को जीत नसीब नहीं हुई थी.
बेन डकेट ने अपने करियर का दूसरा वनडे शतक 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया था. इस मैच में उन्होंने 107 रनों की पारी खेली, लेकिन दुर्भाग्य से इस मैच में इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करारी हार मिली थी.
डकेट का तीसरा शतक साल 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लाहौर में आया था. इस मैच में डकेट ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए 165 रनों की दमदार पारी खेली थी, जिसकी मदद से इंग्लैंड ने 351 रन बनाए थे, लेकिन इसके बावजूद टीम को हार का सामना करना पड़ा था.
बेन डकेट का चौथा वनडे शतक भारत के खिलाफ इसी साल जुलाई में लॉर्ड्स में आया था. इस मैच में उन्होंने 141 रनों की पारी खेली थी. उनकी इस शतकीय पारी से इंग्लैंड की टीम ने जीत दर्ज की. डकेट का यह इकलौता ऐसा शतक है, जिससे इंग्लैंड को जीत मिली है.