Ramayana: श्रीराम बनने से डर रह थे रणबीर कपूर, फिल्म ऑफर होते ही फूल गए थे हाथ-पांव, ‘प्रभु जैसा नहीं बन सकता’

Ramayana: श्रीराम बनने से डर रह थे रणबीर कपूर, फिल्म ऑफर होते ही फूल गए थे हाथ-पांव, ‘प्रभु जैसा नहीं बन सकता’


Last Updated:

नितेश तिवारी की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ इस साल दिवाली के मौके पर 5 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है. फिल्म की रिलीज से पहले रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सेट पर पहुंचे. रणबीर ने बताया कि जब उन्हें श्रीराम का रोल अदा करने का मौका मिला था तो वो डर गए थे. उन्हें लगा था कि वो पर्दे पर भगवान राम का किरदार कैसे ही अदा करेंगे.

Zoom

‘रामायण’ की रिलीज से पहले रणबीर कपूर केबीसी के सेट पर पहुंचे.

नई दिल्ली.  नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ थिएटर्स में दस्तक देने जा रही है. फिल्म को लेकर काफी समय से बज बना हुआ है. इस फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे, अरुण गोविल अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं. नमित मल्होत्रा ‘’रामायण’’ को प्रोड्यूस कर रहे हैं और दिवाली के मौके पर फिल्म 5 नवंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म के प्रमोशन के लिए स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सेट पर पहुंचे.

रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर विराजमान हुए. तीनों ने अमिताभ बच्चन के साथ अपनी फिल्मों के बारे में खुलकर बात की. रणबीर कपूर ने हॉट सीट पर विराजमान होकर बताया कि जब उन्हें नितेश तिवारी की ‘रामायण’ ऑफर हुई थी तो वो डर गए थे. वो समझ नहीं पा रहे थे कि वो पर्दे पर भगवान राम का रोल कैसे अदा करेंगे.

‘राम’ बनने से घबरा रहे थे रणबीर कपूर

रणबीर कपूर ने ‘रामायण’ में भगवान राम का रोल अदा करने के बारे में कहा कि जब उन्हें फिल्म ऑफर हुई तो वो डर गए थे. रणबीर ने कहा कि ‘’रामायण’’ ऑफर हुई तो सबसे पहले उन्हें डर लग रहा था लेकिन बाद में वो भावना आभार में बदल गई. वो कहते हैं कि उन्हें पता था कि फिल्म सिर्फ एक रोल नहीं बल्कि एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी लेकर आई है. यहां देखें वीडियो

श्रीराम बनना रणबीर कपूर के लिए जिम्मेदारी

रणबीर कपूर ने कहा कि उन्हें मालूम था कि भगवान श्रीराम का रोल अदा करना उनके लिए आसान नहीं होगा. प्रभु के साथ लाखों-करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है और ये रोल अपने साथ कई जिम्मेदारी लेकर आता है. लेकिन जब उन्होंने इस मौके को आभार के साथ देखा तो उन्हें लगा कि ये रोल उनके लिए एक बेहतर इंसान बनने का मौका है.

‘रामायण’ में भगवान राम के रोल में नजर आने वाले रणबीर कपूर ने कहा कि जिस वक्त उन्हें ये फिल्म ऑफर हुई थी, उसी दौरान उनकी बेटी राहा का जन्म हुआ था. एक्टर कहते हैं कि बेटी राहा के जन्म के बाद उन्हें बेहतर इंसान बनने का मौका मिला. वो बेहतर इंसान बन रहे हैं जिससे वो फिल्म में भगवान राम के किरदार को और अच्छे तरीके से निभा पा रहे हैं. रणबीर कपूर का कहना है कि फिल्म में उनका रोल उनके लिए एक बेहतर कलाकार और बेहतर इंसान बनने का मौका लेकर आया है.





Source link