रियाद एयरपोर्ट सऊदी ठिकानों को हमने ठोका हूतियों की ललकारा तो यमन ने कर दी एयर स्ट्राइक

रियाद एयरपोर्ट सऊदी ठिकानों को हमने ठोका हूतियों की ललकारा तो यमन ने कर दी एयर स्ट्राइक


Last Updated:

Houthi Attack on Saudi Arabia: यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने सऊदी अरब की राजधानी रियाद में मौजूद किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमला किया और सैन्य ठिकानों को भी ठोका है. ये हमले बैलिस्टिक मिसाइलों से किए गए.

ख़बरें फटाफट

Zoom

रियाद में एयरपोर्ट पर हमले का दावा. (AI Enhanced)

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया कि उन्होंने सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है. हूती विद्रोहियों के मुताबिक, इन हमलों में बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल किया गया. हालांकि इन हमलों से हुए नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि उनके लड़ाकों ने रियाद एयरपोर्ट पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया.

इसके अलावा सऊदी अरब के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में कच्चे तेल की पाइपलाइन से जुड़े पंपिंग स्टेशनों पर ड्रोन हमले किए गए. एक अन्य पोस्ट में सारी ने दावा किया कि दो सैन्य अभियानों के दौरान अदन गवर्नरेट के सलाह अल-दीन और लाहिज गवर्नरेट के अल-वहात क्षेत्र में मौजूद सऊदी सैन्य टुकड़ियों और हथियारों के गोदामों को निशाना बनाया गया. उनके मुताबिक इन हमलों में कई सैन्य वाहन और हथियारों के गोदाम नष्ट हो गए.

सऊदी अरब का जवाबी हमला

हूती विद्रोहियों के दावों से कुछ घंटे पहले सऊदी बलों ने कहा था कि उन्होंने रियाद की ओर दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल को रोककर नष्ट कर दिया. इसके बाद यमन में सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने राजधानी सना में दो मिसाइल लॉन्च ठिकानों पर हवाई हमले किए. हूती विद्रोहियों ने 25 अक्टूबर को भी रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, खमीस मुशैत स्थित किंग खालिद एयरबेस और जाजान के एक नौसैनिक अड्डे पर हमले करने का दावा किया था. हूती संगठन ने आरोप लगाया कि सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने पिछले 24 घंटों में यमन के कई प्रांतों में कम से कम 56 हवाई हमले किए. इनमें होदेइदाह, लाहिज, अमरान, सादा, अल-जौफ, ताइज और इब शामिल हैं.

हमलों में भारतीय नागरिकों की भी मौत

सऊदी अरब में हुए हमलों के दौरान अब तक दो भारतीय नागरिकों की मौत होने की जानकारी सामने आई है. 10-11 अक्टूबर को रियाद एयरपोर्ट पर हुए हमले में एक भारतीय की जान गई थी. वहीं 21 अक्टूबर को दम्माम एयरपोर्ट पर हुए हमले में एक अन्य भारतीय की मौत हुई और दो भारतीय घायल हुए. इसके अलावा, शैबा तेल क्षेत्र में ड्रोन का मलबा गिरने से भी एक भारतीय नागरिक घायल हुआ था. लगातार हो रहे हमलों और जवाबी कार्रवाई से सऊदी अरब और यमन के बीच तनाव बढ़ा हुआ है. इन घटनाओं का असर क्षेत्रीय सुरक्षा और तेल आपूर्ति से जुड़े ठिकानों पर भी पड़ सकता है.



Source link