Gold-Silver Price : त्‍योहारी सीजन में महंगा हो गया सोने-चांदी, कितना बढ़ा रेट, जानिए

Gold-Silver Price : त्‍योहारी सीजन में महंगा हो गया सोने-चांदी, कितना बढ़ा रेट, जानिए


Last Updated:

Gold-Silver Price Today : अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजार यानी कॉमेक्स (Comex) और भारत के मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज पर आज सोने और चांदी की कीमतों में इजाफा हुआा है. पिछले कुछ दिनों से दोनों ही कीमती धातुएं दबाव में थी.

Zoom

सोने में आज तेजी आई है.

नई दिल्‍ली. घरेलू वायदा बाजार में आज, 26 अक्‍टूबर को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दिख रही है. मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज (MCX) 24 कैरेट सोने की कीमत 0.21% बढ़कर ₹1,42,810 प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी की कीमत 0.36% बढ़कर ₹1,97,300 प्रति किलोग्राम पहुंच गई है.

अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजार यानी कॉमेक्स (Comex) पर भी सोना-चांदी आज तेज है. इंट्राडे में कॉमेक्स पर सोने की कीमत में 0.51 फीसदी चढ़कर 4,028.40 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गई. कॉमेक्स पर चांदी की कीमतों में 0.90 फीसदी का उछाल आया और यह 54.435 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करने लगी.

प्रमुख शहरों में सोने के भाव

मनीकंट्रोल के अनुसार, आज दिल्‍ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹14,272 प्रति ग्राम, 22 कैरेट का ₹13,084 प्रति ग्राम और 18 कैरेट का रेट ₹10,708 प्रति ग्राम है. मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और केरल में 24 कैरेट सोना आज ₹14,257 प्रति ग्राम, 22 कैरेट ₹13,069 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹10,693 प्रति ग्राम मिल रहा है. चेन्नई में 24 कैरेट सोने का प्रति ग्राम भाव ₹14,257 रुपये है.



Source link