Last Updated:
OTT Releases This Week (October 26, 2026 – October 30, 2026): ओटीटी पर इस हफ्ते कई बड़े प्रोजेक्ट रिलीज होने वाले है. जिसमें एक्शन से लेकर रोमांस तक शामिल है. नेटफ्लिक्स से लेकर अमेजन प्राइम और जियो हॉटस्टार पर क्या कुछ नया रिलीज होने वाला है चलिए बताते हैं.
अक्टूबर का ये आखिरी हफ्ता ओटीटी के लिहाज से काफी खास होने वाला है. कई बड़े प्रोजेक्ट नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, सोनी लिव से लेकर जियो हॉटस्टार जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाले है. हॉलीवुड प्रोजेक्ट ओब्सेशन की खूब चर्चा हुई थी और सेलेब्स ने खूब तारीफ की थी, इसे भी अब आप ओटीटी पर देख सकते हैं. वहीं राधिका आप्टे की नई फिल्म और विजय सेतुपति की शानदार प्रोजेक्ट इस लिस्ट में शामिल है.
सबसे पहले बात करते हैं राधिका आप्टे की फिल्म अक्का की. जो 30 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है. कीर्ति सुरेश और राधिका जैसी दमदार एक्ट्रेस इसमें लीड रोल में है. ये कहानी आपको 1985 में ले जाएगी. यशराज फिल्म्स की ये क्राइम सीरीज दिखाती है कि कैसे 800 सालों से महिलाओं का वर्चस्व और मातृसत्तात्मक के काल्पनिक शहर को दिखाया जाएगा.
ऑब्सेशन फिल्म एक हॉलीवुड फिल्म है जिसकी बीते दिनों खूब चर्चा हुई. अब ये जियो हॉटस्टार पर 30 अक्टूबर को रिलीज हो रही है. इस फिल्म को करी बार्कर ने बनाया है. जिसमें माइकल जॉनस्टन, इंडे नवार्रेटे और कूपर ने लीड रोल प्ले किया है. ये साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है जो मई में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी.
दिवाली वीक में मीठे में क्या है फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. 30 अक्टूबर से ये ओटीटी पर आ जाएगी जिसे राधिका बंसल ने बनाया है. फिल्म में ऋत्विक भौमिक, रोहिणी हट्टंगडी, आयशा रजा मिश्रा, और कनिका कपूर जैसे सितारे नजर आएंगे. फिल्म में दिवाली के माहौल पर एक जॉइंट फैमिली की खट्टी-मीठी यादों और रिश्तों को दिखाया गया है.
विजय सेतुपति की बत्था
बत्था एक तमिल फिल्म है जिसमें विजय सेतुपति ने लीड रोल प्ले किया था. अब ये फिल्म सिनेमाघरों के बाद नेफ्लिक्स पर 29 अक्टूबर से रिलीज हो रही है. ये एक तमिल कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जिसे बालाजी थरनीथरन ने बनाया है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर स्लीपर हिट थी और अब देखते है कि इसे ओटीटी पर कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.
मैथ्यू पैरी पर बनी डॉक्यूमेंट्री
द वन अबाउट मैथ्यू पेरी एक डॉक्यूमेंट्री है जो एक्टर मैथ्यू पेरी पर बनी है. ये उनकी तीसरी बरसी से ठीक पहले नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है. 27 अक्टूबर से स्ट्रीम हो रही डॉक्यूमेंट्री में मैथ्यू पेरी की पर्सनल से प्रोफेशनल और परिवार व दोस्तों की यादों को शामिल किया गया है.
हॉलीवुड प्रोजेक्ट
बलराव ब्लड आईलैंड 8 एपिसोड वाली सीरीज है जिसमें एक लड़की अपनी लापता मां को ढूंढ रही है. ये नेफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली सीरीज है जो 29 अक्टूबर से ओटीटी पर स्ट्रीम होगी. एपोकैलिप्स Z: न्यू वर्ल्ड साल 2024 में आई फिल्म का सीक्वल है जो इस बार प्राइम वीडियो पर 30 अक्टूबर को रिलीज होगी. वहीं अ कपल ऑफ़ लाइज चार पार्ट वाली स्वीडिश साइकोलॉजिकल थ्रिलर है जो नेटफ्लिक्स पर 30 अक्टूबर को रिलीज होगी.
जी5 पर नई फिल्में सीरीज
नोक्टर्न एक क्राइम सीरीज है जो एप्पल टीवी पर 30 अक्टूबर को रिलीज होगी. वहीं नरेश अगस्त्य की रुद्रवनम PS ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर 30 अक्टूबर से स्ट्रीम के लिए तैयार है. अगर आपको कोरियन ड्रामा पसंद है तो इस लिस्ट में डेड एंड जॉब भी है जो नेटफ्लिक्स पर 30 अक्टूबर से रिलीज हो रहा है.