Hair Tips : बालों से नहीं हट रहा डैंड्रफ? अपनाएं ये 3 आसान उपाय, तुरंत मिलेगा छुटकारा

Hair Tips : बालों से नहीं हट रहा डैंड्रफ? अपनाएं ये 3 आसान उपाय, तुरंत मिलेगा छुटकारा


Last Updated:

Dandruff Kaise Hataye : बालों में डैंड्रफ की समस्या बहुत ही कॉमन समस्या है. सर्दियों में रूसी की समस्या ज्यादा होती है. सर्दियों के मौसम में हवा में नमी बहुत कम हो जाती है जिससे स्कैल्प जल्दी सूख जाती है. त्वचा की ऊपरी परत पपड़ी बनकर झड़ने लगती है. गर्म पानी से नहाना भी इसकी एक वजह है. गलत हेयर प्रोडक्ट्स, धूल-मिट्टी, टेंशन के यह यह समस्या और बढ़ सकती है. डैंड्रफ की वजह से बाल झड़ते हैं. बालों की अगर खास तरह से केयर की जाए, कुछ घरेलू उपाय से डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है. ये 3 आसान उपाय कौन से हैं, आइये जानते हैं.

Home Remedies for Dandruff : गर्मियों में भले ही बालों में डैंड्रफ न रहे लेकिन सर्दियां आते ही इसकी समस्या बढ़ जाती है. बालों में डैंड्रफ नजर आने लगता है. फिर चाहे कितना ही शैंपू लगा लो, डैंडफ्र नहीं जाता है. दरअसल, सर्दियों में ठंडी सूखी हवा के चलते स्कैल्प की नमी कम हो जाती है, इससे स्किन सूखी हो जाती है, पपड़ी के रूप में झड़ने लगती है. सर्दियों में गर्म पानी से बाल धोने से स्कैल्प में मौजूद नेचुरल ऑयल हट जाता है और स्कैल्प रूखा हो जाता है. ऊनी टोपी-स्कॉर्फ लंबे समय पहनने से भी डैंडफ्र की समस्या होती है. विटामिन-बी, ओमेगा-3 की कमी और हार्मोन्स में बदलाव भी डैंडफ्र की एक वजह है. डैंडफ्र को कैसे दूर करें, आइये जानते हैं 3 आसान घरेलू उपाय……

डैंडफ्र एक फंगल बीमारी है. यह मालासेजिया नाम के फंगस की वजह से होता है. इसका उपचार करने के लिए मेथी के बीज का इस्तेमाल किया जा सकता है. मेथी के दो चम्मच बीज को रातभर पानी में भिगोकर रखें. सुबह पीसकर पेस्ट बना लें. फिर इसे सिर पर लगाएं. पेस्ट को बालों-स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं. पेस्ट को कम से कम 30 मिनट तक लगाकर रखें. फिर बालों को पानी से धो लें. इससे स्कैल्प में नमी आएगी. इस पेस्ट को दही के साथ भी लगा सकते हैं. हफ्ते में एक-दो बार इस रेमेडी का आप इस्तेमाल कर सकते हैं.

बालों से रूसी हटाने के लिए दूसरा आसान उपाय है एप्पल साइडर विनेगर यानी सेब का सिरका. इसमें मुख्य रूप से एसिटिक एसिड होता है. यह स्कैल्प का पीएच बैलेंस रीस्टोर करता है. इससे डैंडफ्र कम होता है. यह एक एंटी फंगल प्रॉपर्टी है. मालासेजिया फंगस को बढ़ने से रोकता है. यह स्कैल्प को साफ करता है. आधा पानी-आधा एप्पल साइडर विनेगर लेकर बराबर मिलाकर अपने स्कैल्प लगा लें. 10-15 मिनट बाल साफ पानी से धो लें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बालों से डैंड्रफ हटाने का तीसरा सबसे आसान उपाय नारियल तेल-दही या नींबू के रस का इस्तेमाल है. नारियल के तेल में लोरिक एसिड होता है. यह एक पावरफुल एंटीफंगल कंपाउड है. लोरिक एसिड मालासेजिया फंगस को नष्ट करता है. नींबू एक नेचुरल एस्ट्रिजेंट है. पीएच को बैलेंस करता है, फंगल ग्रोथ को रोकता है. दोनों का मिश्रण डैंड्रफ को कम करने में मदद करते हैं. दो चम्मच नारियल तेल को हल्का सा गर्म कर लीजिए. फिर उसमें नींबू के रस मिला लें. जब ठंडा हो जाए तो मिश्रण को स्कैल्प पर लगाएं. करीब 10 मिनट तक मसाज करें, फिर आधा घंटे बाद नॉर्मल शैम्पू से अपने बाल धो लें. आप चाहें तो रातभर इस मिश्रण को लगाकर रख सकते हैं. हफ्ते में 2-3 बार इस रेमिडी का इस्तेमाल कर सकते हैं. नींबू के रस को दही में मिलाकर भी बालों पर लगा सकते हैं. इससे भी डैंडफ्र की समस्या दूर होगी. 

डैंड्रफ से राहत पाने का सबसे कारगर तरीका एंटी-डैंड्रफ शैंपू का इस्तेमाल है. इस शैंपू को हफ्ते में दो-तीन बार लगाया जा सकता है. शैंपू में केटोकोनाज़ोल, जिंक पाइरिथियोन या सेलेनियम सल्फाइड जैसे तत्व हों. साथ ही जिंक, विटामिन बी, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर भोजन लें. इस तरह की डाइड बालों और स्कैल्प के लिए फायदेमंद होती है. (Disclaimer : इस आलेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचना-मान्यताओं पर आधारित है.)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link