Numerology horoscope Today 27 October 2026 Aaj ka ank Jyotish | 287 अक्टूबर 2026 का अंक ज्योतिष

Numerology horoscope Today 27 October 2026 Aaj ka ank Jyotish | 287 अक्टूबर 2026 का अंक ज्योतिष


Last Updated:

Ank Jyotish 27 October 2026 Tuesday Numerology Horoscope: आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए मिले-जुले अवसरों और सावधानी का दिन है. मूलांक 1 वालों को आर्थिक लाभ और व्यावसायिक प्रगति मिलेगी. मूलांक 2 वालों को आर्थिक लाभ और व्यावसायिक अवसर मिलेंगे. मूलांक 3 वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा. मूलांक 4 वालों के लिए लाभ और लंबित भुगतान प्राप्त करने का अवसर है. मूलांक 5 वालों को आर्थिक, व्यावसायिक और कार्य में सफलता मिलेगी. मूलांक 6 वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा, निवेश और नौकरी में समझदारी से निर्णय लें. मूलांक 7 वालों के लिए आर्थिक, व्यावसायिक और पारिवारिक मामलों में लाभकारी अवसर होंगे. मूलांक 8 वालों के लिए दिन प्रतिकूल रहेगा, आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में सावधानी बरतें. मूलांक 9 वाले सभी कार्य पूरे करेंगे और आर्थिक व व्यावसायिक मामलों में लाभ प्राप्त करेंगे. जन्मतिथि के माध्यम से मंगलवार दिन कैसा रहेगा 1 से 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए…

Top Deals Inside

मूलांक 1 (किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग) – मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है. धन की बात करें तो आज भाग्य आपके साथ है. आज आपको अचानक धन की प्राप्ति होगी. व्यापारी वर्ग के लिए भी आज का दिन बहुत अच्छा है. आज आपका व्यवसाय प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा है. पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा. जीवनसाथी के साथ आज का दिन मधुर रहेगा. आज उनके साथ कुछ समय बिताएँ. आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे.

मूलांक 2 (किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोग) – आज मूलांक 2 वालों का भाग्य साथ दे रहा है. आज आपको धन लाभ भी होता दिख रहा है. आपके सभी सोचे हुए काम पूरे होंगे. आज आप किसी व्यवसाय में भी पैसा लगा सकते हैं. इससे आपको भविष्य में काफ़ी मुनाफ़ा होगा. व्यापार की बात करें तो आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा. आज आपको व्यापार में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे. पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा है. आज आप परिवार के सदस्यों के साथ कोई पारिवारिक मनोरंजन कार्यक्रम भी बना सकते हैं. जीवनसाथी के साथ भी आज का दिन अच्छा बीतेगा.

मूलांक 3 (किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग) – मूलांक 3 वालों के लिए आज का दिन सामान्य है. आज आपके सभी सोचे हुए काम पूरे होने में कुछ समस्याएँ आती दिख रही हैं. पैसों के लिहाज़ से आज का दिन सामान्य से बेहतर है. आज कोई भी पैसा सोच-समझकर निवेश करें. व्यापार के लिहाज़ से आज का दिन सामान्य है. आज आपके लिए सलाह है कि अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए आपको अपनी बेटी या बहन की सलाह ज़रूर लेनी चाहिए. यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा. पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा है. आज आपको अपने बड़ों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिलेगा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मूलांक 4 (किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोग) – आज मूलांक 4 वालों के लिए समय अनुकूल है. आज आपको व्यापार में अपार लाभ होगा. लेकिन आज आपको बहुत सावधान रहने की ज़रूरत है क्योंकि ऐसा लग रहा है कि आज आपका कोई करीबी आपको धोखा दे सकता है, इसलिए आज आपको कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लेना चाहिए, उसके बाद ही कोई निष्कर्ष निकालना चाहिए. पैसों की बात करें तो आज का दिन सामान्य है. आज आपको रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है. पारिवारिक जीवन के लिहाज से भी आज का दिन सामान्य है.

मूलांक 5 (किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग) – आज मूलांक 5 वालों का भाग्य साथ दे रहा है. पैसों के मामले में आज का दिन बहुत अच्छा है. आज आप अपनी बुद्धि और समझदारी से धन कमाएँगे. व्यापारी वर्ग के लिए आज का समय अनुकूल है. आज नौकरीपेशा लोगों का भाग्य पूरा साथ देगा. आज आपके कार्यस्थल और परिवार में आपकी कार्यशैली की हर कोई सराहना करेगा. पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज का दिन अच्छा है. आज आप अपने परिवार के साथ एक सुखद दिन बिताएंगे. आज अपने जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनाए रखें.

मूलांक 6 (किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोग) – मूलांक 6 वालों के लिए आज का दिन सामान्य है. आज आप अपने व्यवसाय में कुछ धन निवेश कर सकते हैं. लेकिन बहुत सोच-समझकर ही धन निवेश करें. अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो इसे कुछ समय के लिए टाल दें. आपके लिए सलाह है कि अगर आप आज अपने घर के किसी बुजुर्ग की सलाह लें, तो यह आपके निकट भविष्य में हर तरह से आपके लिए फायदेमंद रहेगा. पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज का दिन सामान्य है. जीवनसाथी के साथ कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं.

मूलांक 7 (किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोग) – मूलांक 7 वालों के लिए आज का दिन अनुकूल है. पैसों की बात करें तो आज आपका भाग्य आपका पूरा साथ देगा. आज आपको अचानक आपका रुका हुआ धन प्राप्त होगा. व्यापार की बात करें तो आज आपका नाम सफल व्यापारियों में गिना जाएगा. आज आपको अपने व्यापार के लिए कुछ नए रास्ते मिलेंगे, जो भविष्य में आपको धन लाभ कराएँगे. पारिवारिक दृष्टि से भी आज का दिन अनुकूल है. आज परिवार में भी आपके काम की सराहना होगी. आज आप मन ही मन बहुत प्रसन्न रहेंगे.

मूलांक 8 (किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग) – मूलांक 8 वालों के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है. धन के मामले में कोई खास लाभ होता नहीं दिख रहा है, इसलिए आज कहीं भी पैसा निवेश न करें. अपनी पूँजी सुरक्षित रखें. व्यापारियों को आज किसी का भी व्यावसायिक प्रस्ताव स्वीकार नहीं करना चाहिए. आज आपका भाग्य पूरी तरह से आपका साथ नहीं देता दिख रहा है. नौकरीपेशा लोगों को कोई नया प्रस्ताव स्वीकार करने का अवसर मिलेगा. आज आपके लिए सलाह है कि आप अपना समय अपने परिवार के सदस्यों के साथ बिताएँ.

मूलांक 9 (किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग) – मूलांक 9 वालों का भाग्य आज उनका पूरा साथ देगा. आज आपके सभी सोचे हुए काम पूरे होंगे. पैसों के लिहाज से भी आज का दिन बहुत अच्छा है. आज आप जहाँ भी पैसा लगाएँगे, भविष्य में आपको उसका लाभ मिलेगा. व्यापारी वर्ग की बात करें तो आज आप व्यापार को बढ़ाने के नए तरीके सोच सकते हैं, जो आपको भविष्य में एक काबिल व्यवसायी की श्रेणी में ले जाएँगे. आज आप किसी तरह के अहंकार का शिकार हो सकते हैं. परिवार के सदस्यों के साथ आज का दिन अच्छा बीतेगा.



Source link