Last Updated:
27 October ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: खरगोन के ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार 27 अक्टूबर 2026 को सिंह राशि के जातकों को व्यापार में मुनाफा और सुख-सुविधाओं का लाभ मिल सकता है, हालांकि करीबी लोगों से सावधान रहने की सलाह दी गई है.
Aaj Ka Singh Rashifal 27 October 2026, Leo Daily Horoscope: खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार, सिंह राशि के जातकों के लिए 27 अक्टूबर, मंगलवार का दिन सुख-सुविधाओं और आर्थिक लाभ के लिहाज से अच्छा रह सकता है. आज भरणी नक्षत्र में दिन की शुरुआत हो रही है. तुला लग्न की पत्रिका में सूर्य, शुक्र और बुध की युति बन रही है. ग्रहों की यह स्थिति जातकों के लिए शुभ फल देने वाली मानी जा रही है. जीवन में नई खुशियां मिलने के साथ विलासिता की चीजों पर खर्च करने के योग भी बन रहे हैं.
करियर और शिक्षा राशिफल
नौकरीपेशा लोगों को आज कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतने की जरूरत है. पराक्रम भाव में केतु की स्थिति आपके साहस को बढ़ा सकती है, लेकिन किसी से बेवजह उलझना नुकसानदायक हो सकता है. अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ मधुर संबंध बनाए रखें. छोटी-छोटी बातों पर विवाद करने से बचें और अपने काम पर ध्यान दें. विद्यार्थियों के लिए भी धैर्य बनाए रखना जरूरी है. पढ़ाई पर फोकस करें और फिलहाल नया विषय चुनने या किसी बड़े बदलाव का फैसला लेने में जल्दबाजी न करें.
सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अनुकूल रहने के संकेत हैं. सूर्य और बुध की दृष्टि सप्तम भाव पर पड़ रही है, जहां मेष राशि में चंद्रमा स्थित है. ग्रहों की इस स्थिति से शारीरिक और मानसिक रूप से अच्छा महसूस कर सकते हैं. हालांकि, दिनभर सक्रिय रहने के लिए अपनी दिनचर्या संतुलित रखें.
व्यापार और आर्थिक स्थिति
सिंह राशि के जातकों के लिए आर्थिक मामलों में दिन लाभकारी रह सकता है. व्यापार करने वालों को मुनाफा मिलने के योग हैं. विशेष रूप से केमिकल, गैस, अनाज और शिक्षा से जुड़े कारोबार करने वालों के लिए दिन अच्छा रह सकता है. कॉपी-किताब और स्टेशनरी का व्यवसाय करने वाले लोगों को भी कारोबार में फायदा मिल सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए पुराने लेन-देन पर ध्यान दें और नए निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें.
पारिवारिक संबंध और लव लाइफ
पारिवारिक जीवन में रिश्ते मधुर बनाए रखने का प्रयास करें. हालांकि, छठे भाव में शनि की स्थिति को देखते हुए करीबी लोगों के साथ व्यवहार में सतर्कता रखने की सलाह दी गई है. किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करने से बचें और अपनी निजी बातें सोच-समझकर साझा करें. वहीं, प्रेम संबंधों में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं. दूसरों की बातों में आकर अपने रिश्ते में गलतफहमी न बढ़ने दें. बातचीत और आपसी समझ से परिस्थितियों को संभालने का प्रयास करें.
शुभ अंक और आज का उपाय
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार, सिंह राशि के जातकों के लिए आज 2 शुभ अंक माना गया है. इसके अलावा 1, 3, 6 और 9 अंक भी लाभकारी माने गए हैं. दिन को बेहतर बनाने के लिए हनुमान मंदिर में चोला चढ़ाएं. हनुमान चालीसा का पाठ करना या सुंदरकांड का पाठ करना भी शुभ माना गया है.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.