Karwa Chauth 2026: सोलह श्रृंगार में क्या-क्या आता है?

Karwa Chauth 2026: सोलह श्रृंगार में क्या-क्या आता है?


होमफोटोलाइफ़फैशन

सोलह श्रृंगार में क्या-क्या आता है? जानें महिलाएं क्यों करती हैं सोलह श्रृंगार

Last Updated:

What Is Solah Shringar: सोलह श्रृंगार में सोलह चीजों का इस्तेमाल होता है. इसे शादीशुदा महिलाएं पूजा-पाठ जैसे खास मौकों पर करती है. इसी कड़ी में 29 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाएं सोलह श्रृंगार करके अपनी सुहाग की लंबी उम्र के लिए प्रर्थना करेंगी. लेकिन क्या आप जानते हैं, सोलह श्रृंगार में क्या-क्या चीजें आती हैं और इसका क्या महत्व है. चलिए इस लेख में समझते हैं.

हिंदू परंपराओं में सोलह श्रृंगार को सुंदरता, सौभाग्य और सुहाग का प्रतीक माना जाता है. ये परंपरा माता पार्वती से भी जुड़ी है, जिन्हें सुखी वैवाहिक जीवन और प्रेम का प्रतीक माना जाता है. सोलह श्रृंगार का अर्थ है सोलह तरह की सजने-संवरने की चीजें. इसमें मेकअप, आभूषण, कपड़े और अन्य पारंपरिक सजने-संवरने की वस्तुएं शामिल होती हैं. करवा चौथ पर भी कई महिलाएं पूजा और चंद्रमा को अर्घ्य देने से पहले सोलह श्रृंगार करती हैं.

सोलह श्रृंगार में शामिल हैं ये 16 चीजें: सिंदूर- सिंदूर को सुहाग का प्रतीक माना जाता है. विवाहित महिलाएं मांग में सिंदूर लगाती हैं. करवा चौथ पर इसे लगाना कई महिलाओं के लिए खास परंपरा है.

बिंदी- माथे पर लगाई जाने वाली बिंदी चेहरे की सुंदरता बढ़ाती है. लाल बिंदी को शुभता और पारंपरिक सौंदर्य और मातृत्व से जोड़कर देखा जाता है. ये भी माना जाता है कि बिंदी लगाने से एकाग्रता बढ़ती है और मानसिक शक्ति में सुधार होता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

काजल- काजल आंखों को आकर्षक बनाता है और मेकअप को पूरा करता है. पारंपरिक मान्यताओं में इसे बुरी नजर से बचाव से भी जोड़ा जाता है. पुराने समय में इसे घी से तैयार किया जाता था, माना जाता था कि इससे आंख की सफाई होती है और रोशनी तेज होती है. हालांकि इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है.

मेहंदी- मेहंदी करवा चौथ की खास पहचान है. महिलाएं हाथों और कभी-कभी पैरों पर भी सुंदर डिजाइन बनवाती हैं. इसे प्रेम, खुशी और शुभ अवसरों का प्रतीक माना जाता है.

चूड़ियां- लाल, हरी और रंग-बिरंगी चूड़ियां पारंपरिक श्रृंगार का अहम हिस्सा हैं. कई समुदायों में इन्हें सुहाग और खुशहाली से जोड़कर देखा जाता है. ये भी माना जाता है कि चूड़िया बनने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है.

मंगलसूत्र- मंगलसूत्र विवाहित महिलाओं के लिए विवाह के बंधन का प्रतीक है. इसमें अक्सर काले मोती और सोने के डिजाइन होते हैं. हालांकि पहले ये सिर्फ एक धागा हुआ करता था.

मांग टीका- मांग टीका बालों की मांग में पहना जाता है और इसका पेंडेंट माथे पर रहता है. ये पारंपरिक लुक को खास बनाता है. इसे आमतौर पर दुल्हन के गहनों और पारंपरिक त्योहारों के पहनावे से जोड़ा जाता है. ये भी माना जाता है कि इससे आज्ञा चक्र सक्रिय होता है और मन शांत रहता है.

नथ- नाक में पहनी जाने वाली नथ दुल्हन और पारंपरिक श्रृंगार का अहम हिस्सा है. इसका डिजाइन अलग-अलग क्षेत्रों में अलग हो सकता है. नथ का संबंध दुल्हन के श्रृंगार से है. नाक छिदवाना प्रजनन क्षमता को बेहतर और प्रसव को आसान बनाने से जोड़ा जाता है. हालांकि इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है.

झुमके- कान के झुमके चेहरे की खूबसूरती बढ़ाते हैं. सोने, कुंदन, मोती और अन्य डिजाइन वाले झुमके त्योहारों पर खूब पसंद किए जाते हैं. माना जाता है कि कान के खास बिंदुओं पर आभूषण पहनने से शरीर के अंग स्वस्थ रहते हैं.

हार- सोने, मोती, कुंदन या पोल्की का हार पारंपरिक पहनावे को आकर्षक बनाता है. महिलाएं अपनी पोशाक के अनुसार हार चुनती हैं.

बाजूबंद- बाजूबंद को बांह के ऊपरी हिस्से में पहना जाता है. यह खासतौर पर पारंपरिक और दुल्हन के श्रृंगार में इस्तेमाल होता है.

कमरबंद- कमर पर पहना जाने वाला कमरबंद साड़ी या लहंगे के साथ अच्छा लगता है. यह पारंपरिक लुक में निखार लाता है. पहले महिलाएं चांदी और सोने का कमर बंद पहना करती थी, जो कि उनके लुक को आकर्षक बनाता था.

पायल- पायल पैरों में पहनी जाती है. चांदी की पायल में अक्सर छोटी-छोटी घंटियां होती हैं, जो चलने पर मधुर आवाज करती हैं. साथ ही चांदी की पायल पहनने से शरीर का तापमान कंट्रोल रहता है.

बिछिया- बिछिया पैर की उंगलियों में पहनी जाती है. कई भारतीय समुदायों में इसे विवाहित महिलाओं के सुहाग से जुड़ा आभूषण माना जाता है. माना जाता है कि बिछिया पहनने से हार्मोन बैलेंस रहता है, जिससे मासिक धर्म और प्रजनन से संबंधित समस्याओं से बचाव होता है.

गजरा- गजरा आमतौर पर चमेली या अन्य ताजे फूलों से बनाया जाता है. इसे जूड़े या बालों में लगाकर श्रृंगार में खुशबू और पारंपरिक सुंदरता जोड़ी जाती है. ये सिर्फ बालों की खूबसूरती ही नहीं बढ़ाता बल्कि बालों को सुंगंधित भी बनाता है.

आलता- आलता लाल रंग का तरल पदार्थ होता है, जिसे कुछ क्षेत्रों में पैरों और हाथों पर लगाया जाता है. इसे शुभता और पारंपरिक सजावट से जोड़ा जाता है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link