राहुल गांधी के काफिले में हुए हादसे की होगी SIT जांच, सुल्तानपुर आते वक्त पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुआ था एक्सीडेंट

राहुल गांधी के काफिले में हुए हादसे की होगी SIT जांच, सुल्तानपुर आते वक्त पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुआ था एक्सीडेंट


Last Updated:

सुल्तानपुर एमपी-एमएलए कोर्ट में राहुल गांधी पेश होने के लिए लखनऊ से अपने काफिले के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होते हुए सुल्तानपुर आ रहे थे. तभी उनके काफिले में शामिल कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं. इस दौरान कुछ लोग घायल हो गए. इसी हादसे को लेकर यूपी डीजीपी ने जांच के आदेश दिए हैं.

Zoom

राहुल गांधी के काफिले के हादसे की होगी एसआईटी जांच.

लखनऊः राहुल गांधी के काफिले में शामिल वाहनों के टकराने के मामले को लेकर डीजीपी राजीव कृष्ण ने जांच का आदेश दिए हैं. इसके लिए एसआईटी का भी गठन कर दिया गया है. आईजी रेंज लखनऊ किरण एस की अध्यक्षता में एसआईटी बनाई गई है. सुल्तानपुर के एडिशनल एसपी बृज नारायण सिंह और सुल्तानपुर के डिप्टी एसपी ट्रैफिक रामकृष्ण चतुर्वेदी भी एसआईटी में शामिल हैं. एसआईटी की ये टीम दुर्घटना के कारणों और हालातों की विस्तृत जांच करेगी. सुरक्षा, एस्कॉर्ट, ट्रैफिक व्यवस्था में चूक की भी जांच होगी. साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो इसके लिए सुझाव भी देगी. इस सड़क हादसे के सभी पहलुओं पर जांच कर जल्द से जल्द डीजीपी मुख्यालय को रिपोर्ट सौंपेगी एसआईटी.

राहुल गांधी को 8 साल पुराने केस में कोर्ट ने किया दोषमुक्त
बता दें कि उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले की विशेष सांसद-विधायक अदालत ने सोमवार को कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को मानहानि के एक मामले में दोषमुक्त कर दिया है. यह मामला 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले बेंगलुरु में एक रैली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तत्कालीन अध्‍यक्ष अमित शाह के खिलाफ उनकी टिप्पणी से जुड़ा था. एक अधिवक्ता ने यह जानकारी दी. स्थानीय भाजपा नेता विजय मिश्रा ने मानहानि की शिकायत दाखिल की थी. उनके अधिवक्ता संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि आज अदालत ने फैसले में राहुल गांधी को मानहानि मामले में दोषमुक्त किया है.

सोमवार सुबह दिल्ली से सुल्तानपुर आए थे राहुल गांधी
बचाव पक्ष ने संबंधित प्रावधान का हवाला देते हुए अदालत में कहा कि यह बयान ‘गुड फेथ’ (सद्भावना) में दिया गया था और उनका मकसद किसी की मानहानि करना नहीं था. इसके पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी सोमवार सुबह लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे और वहां से सड़क मार्ग से सुलतानपुर रवाना हो गए. इस बीच पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर गांधी के काफिले की कुछ गाड़ियां आपस में टकरा गईं. हालांकि कोई घायल नहीं हुआ और गांधी सुरक्षित अदालत पहुंचे.



Source link