Tips and Tricks : सालों तक सुरक्षित रहेंगे भांग के बीच, ये रहा तरीका, पहाड़ के लोग इसका करते क्या हैं?

Tips and Tricks : सालों तक सुरक्षित रहेंगे भांग के बीच, ये रहा तरीका, पहाड़ के लोग इसका करते क्या हैं?


Last Updated:

How to storage hemp seeds : उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भांग के बीजों का इस्तेमाल चटनी और दूसरे व्यंजनों में होता आया है. कई लोग इन बीजों को जरूरत पर खरीदने की जगह ज्यादा मात्रा में स्टोर कर लेते हैं. हालांकि सही तरीके से रखरखाव नहीं करने पर बीजों में नमी आ जाती है. इससे फफूंदी लगने, बदबू आने और स्वाद खराब होने का खतरा बढ़ जाता है. बागेश्वर की संतोषी देवी लोकल 18 से बताती है कि भांग के दानों को सुरक्षित रखने से पहले उनकी अच्छी तरह सफाई करें. अगर बीजों को पानी से धोना जरूरी हो, तो धोने के बाद उन्हें साफ जगह पर फैलाकर पूरी तरह सुखाएं. बीजों को सुरक्षित रखने के लिए सही जगह का चुनाव करना जरूरी है.

बागेश्वर. भांग के बीजों का उपयोग पहाड़ी क्षेत्रों में चटनी और दूसरे व्यंजन तैयार करने के लिए किया जाता है. इन बीजों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए सफाई और स्टोर करने पर खास ध्यान देना जरूरी है. सही तरीके से रखरखाव नहीं करने पर बीजों में नमी आ जाती है. इससे फफूंदी लगने, बदबू आने और स्वाद खराब होने का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में कुछ आसान विधियां अपनाकर बीजों को खराब होने से बचाया जा सकता है. बागेश्वर की संतोषी देवी लोकल 18 से बताती है कि भांग के दानों को सुरक्षित रखने से पहले उनकी अच्छी तरह सफाई करें. बीजों में मौजूद धूल, मिट्टी, छोटे कंकड़, सूखे पत्ते और डंठल को अलग कर लें. इससे बीज साफ रहेंगे और भंडारण के दौरान उनमें बाहरी गंदगी मिलने की आशंका कम होगी. अगर बीजों को पानी से धोना जरूरी हो, तो धोने के बाद उन्हें साफ जगह पर फैलाकर पूरी तरह सुखाएं. आधे सूखे बीजों को डिब्बे में बंद करने से बचें, क्योंकि बची हुई नमी फफूंदी पैदा कर सकती है.

धूप और गर्मी से बचाएं

बीजों को सुरक्षित रखने के लिए सही जगह का चुनाव करना जरूरी है. उन्हें सीधे धूप में, गर्म स्थान पर या चूल्हे और गैस के पास नहीं रखना चाहिए. अधिक गर्मी और तापमान में बार-बार बदलाव से बीजों की गुणवत्ता खराब कर देती है. स्टोर करने के लिए ठंडी, सूखी और अंधेरी जगह बेहतर होती है. बीजों को साफ और पूरी तरह सूखे एयरटाइट डिब्बे में रखना चाहिए, ताकि बाहर की नमी और हवा का संपर्क कम हो सके. अगर भांग के बीजों को लंबे समय तक सुरक्षित रखना है, तो उन्हें फ्रिज में रखा जाता है. इसके लिए बीज पूरी तरह सूखे और डिब्बा अच्छी तरह बंद होना चाहिए. फ्रिज से निकालते समय डिब्बे को कुछ देर बंद रहने दें, ताकि तापमान में अचानक बदलाव के कारण बीजों पर नमी जमा न हो. बार-बार डिब्बा खोलने से भी बचें. साबुत बीजों को स्टोर करते समय उनकी नमी, तापमान और पैकेजिंग का ध्यान रखें, इसलिए सभी बीजों के लिए एक समान समय तय नहीं किया जा सकता है.

खराब बीजों की पहचान जरूरी

संतोषी देवी कहती हैं कि भांग के बीजों में बदबू, रंग बदलना, फफूंदी और खराब स्वाद दिखाई दे, तो उनका सेवन नहीं करना चाहिए. फफूंदी लगे बीजों को धोकर या भूनकर खाने की कोशिश भी न करें. खाने में यूज से पहले बीजों को हल्का भूनना स्वाद के लिए यूजफुल हो जाता है. बीजों को हमेशा साफ, सूखे बर्तन में रखें. डिब्बे में गीला चम्मच न डालें और स्टोर वाली जगह को भी नमी से बचाकर रखें. समय-समय पर बीजों की जांच करते रहें.



Source link