IPL 2027 के लिए 16 दिसंबर को ऑक्शन, गोवा में खिलाड़ियों पर लगेगी करोड़ों की बोली

IPL 2027 के लिए 16 दिसंबर को ऑक्शन, गोवा में खिलाड़ियों पर लगेगी करोड़ों की बोली


होमखेलक्रिकेट

IPL 2027 के लिए 16 दिसंबर को ऑक्शन, गोवा में प्लेयर्स पर लगेगी करोड़ों की बोली

Last Updated:

IPL auction 2027 date: दुनिया की सबसे अमीर लीग आईपीएल के अगले सीजन यानी IPL 2027 के लिए 16 अक्टूबर को गोवा में खिलाड़ियों पर बोली लगेगी. ये मिनी ऑक्शन है इसलिए नीलामी प्रक्रिया सिर्फ एक दिन ही चलेगी. यह IPL के मौजूदा चक्र का आखिरी मिनी-ऑक्शन है, जबकि 2028 सीजन से पहले एक मेगा ऑक्शन होना तय है.

Zoom

16 दिसंबर को आईपीएल 2027 का ऑक्शन

गोवा: आईपीएल 2027 के लिए ऑक्शन की डेट आ चुकी है. 16 दिसंबर को गोवा में नीलामी होगी. एक तरफ जहां समंदर की लहरों के बीच खिलाड़ियों पर करोड़ों की बोलियां लगेंगी तो दूसरी ओर कुछ किमी दूर बेंगलुरु में भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे इंटरनेशनल खेला जा रहा होगा.

16 नवंबर को रिटेंशन की डेडलाइन
IPL गर्वनिंग काउंसिल ने हाल ही में फ्रैंचाइजी को बताया है कि प्लेयर्स रिटेंशन 15 नवंबर तक फाइनल करना है. यानी ऑक्शन से एक महीने पहले रिटेंशन पूरा करना होगा. इसके कुछ समय बाद IPL फ्रैंचाइजी को खिलाड़ियों की एक रजिस्टर्ड लिस्ट भेजेगा, जिसमें से उन्हें खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट करना होगा. नीलामी से ठीक पहले वाले सप्ताह में खिलाड़ी किस नंबर पर ऑक्शन में आएगा, ये भी बता दिया जाएगा.

ऑक्शन से पहले अबतक सिर्फ दो ही ट्रेड
पिछला सीजन खत्म होने के बाद से अबतक आईपीएल ट्रेड विंडो के माध्यम से सिर्फ दो ही ट्रेड हुए हैं. जून में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने कप्तान ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स (DC) को सौंपते हुए बदले में दिग्गज रिस्ट-स्पिनर कुलदीप यादव को ले लिया था. इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने तेज गेंदबाज टी. नटराजन के बदले अनकैप्ड लेग-स्पिनर जीशान अंसारी को अपने साथ जोड़ा. आईपीएल नियमों के अनुसार ट्रेड विंडो सीजन खत्म होने के एक महीने बाद खुलती है और नीलामी से एक सप्ताह पहले तक खुली रहती है.

आईपीएल 2027 की तारीखों का ऐलान बाकी
ऑक्शन की तारीख आने के बाद अब लोग इंटरनेट पर ये भी सर्च करने लगे हैं कि 2027 के सीजन की शुरुआत कब से होगी. इस साल सितंबर में BCCI की AGM के बाद, बोर्ड सचिव देवजीत सैकिया ने संकेत दिया था कि टूर्नामेंट मार्च के अंत में शुरू हो सकता है. इस साल सितंबर में BCCI की सालाना आम बैठक के बाद बोर्ड सचिव देवजीत सैकिया ने संकेत दिया था कि टूर्नामेंट मार्च के अंत में शुरू हो सकता है.



Source link