Last Updated:
Himachal Diwali Holidays: हिमाचल प्रदेश में दिवाली के त्योहार पर स्कूलों में पांच दिन की छुट्टियां रहेंगी. एचआरटीसी द्वारा घर वापसी के लिए विशेष बसें चलाई जाएंगी. निजी नौकरीपेशा लोगों को इस बार सिर्फ एक दिन की छुट्टी मिलेगी.
हिमाचल प्रदेश में स्कूलों में करीब पांच दिन की छुट्टियां रहेंगी.
शिमला. देशभर की तरह हिमाचल प्रदेश में दिवाली के त्योहार को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. जहां घरों की सफाई और रंगाई पुताई का काम चल रहा है. वहीं, स्कूल कॉलेज के बच्चे भी दिवाली की छुट्टियों में घर लौटने को लेकर बेकरार हैं. दिल्ली, चंडीगढ़ और पंजाब से हिमाचल प्रदेश में दिवाली को लेकर घर वापसी के लिए एचआरटीसी की बसें चलाई जाएंगी. उधर, हिमाचल प्रदेश में करीब स्कूलों में करीब पांच दिन की छुट्टियां रहेंगी.
जानकारी के अनुसार, इस बार दिवाली रविवार के दिन पड़ रही है. ऐसे में स्कूलों में रविवार की छुट्टी तो पहले से ही रहती और ऐसे में संडे के अलावा, बच्चों को चार छुट्टियां और मिलेंगी. ऐसे में बच्चे दिवाली से दो दिन पहले अपने घर पहुंच जाएंगे.
हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग की नोटिफिकेशन के अनुसार, प्रदेश में शिक्षा सत्र के दौरान करीब 52 दिन की छुट्टियां बच्चों को मिलती है. इसमें समर से लेकर विंटर और फेस्टिवल ब्रेक होते हैं. फेस्टिवल ब्रेक के तहत दिवाली पर दो दिन पहले और दो दिन बाद स्कूलों में छुट्टी रहती है और ऐसे में छह नवंबर से 10 नंवबर तक स्कूल बंद रहेंगे. छह नवंबर को शुक्रवार के बाद बुधवार 10 नंवबर को स्कूल खुलेंगे. हालांकि, महिला कर्मचारियों और टीचर्स को पांच दिन की छुट्टी रहेगी, क्योंकि 11 नवंबर को भईया दूज के दिन स्पेशल छुट्टी दी जाती है.
हिमाचल में शिक्षा विभाग की तरफ से घोषित छुट्टियों का शेड्यूल.
प्राइवेट नौकरी वालों के लिए मुश्किल
क्योंकि इस बार दिवाली रविवार के दिन मनाई जाएगी. ऐसे में निजी क्षेंत्रों में नौकरी करने वाले लोगों के लिए मुश्किल है. क्योंकि केवल एक ही दिन की सरकारी छुट्टी है. ऐसे में संडे के ठीक बाद अगले दिन दफ्तरों में पहुंचना होगा. अहम बात है कि 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा के दिन शिमला नगर निगम क्षेत्र में सरकारी गजेटेड छुट्टी है, हालांकि, बाकी इलाकों में यह प्रतिबंधित छुट्टी की सूची में है.