Big B Health Update: सेहत खराब होने के बावजूद बेटे अभिषेक के सहारे फैंस से मिले बिग बी, जानें अब कैसे हैं अमिताभ


Last Updated:

Amitabh Bachchan Health Update: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों घर पर आराम कर रहे हैं. ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सेट पर चोट लगने के बाद डॉक्टर्स ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है. इसी बीच उन्होंने कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की बात भी कही थी. हाल ही में अमिताभ अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच जलसा के बाहर आए और फैंस से मुलाकात की. उन्हें सामने देखकर उनके चाहने वालों ने राहत की सांस ली और अब सभी उनकी सेहत को लेकर अपडेट जानना चाहते हैं.

Top Deals Inside

खराब सेहत के बीच अभिषेक के सहारे फैंस से मिले बिग बी, जानें हेल्थ अपडेटZoom

कैसी है महानायक अमिताभ बच्चन की तबियत

नई दिल्ली: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी हेल्थ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. डॉक्टरों की सलाह के बाद बिग बी अपनी बॉडी को प्रॉपर रेस्ट दे रहे हैं और तेजी से रिकवर कर रहे हैं. हाल ही में महानायक के घर को बम से उड़ाने की धमकी भी मिली थी. अब सेहत खराब होने और धमकियों जैसे तमाम हालातों के बावजूद अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस को बिल्कुल निराश नहीं किया. वह रविवार को हमेशा की तरह अपने जुहू स्थित बंगले जलसा के बाहर आए और फैंस का अभिवादन स्वीकार किया.

इस दौरान उनके बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन भी अपने पिता की सिक्योरिटी का पूरा ध्यान रखते हुए उनके साथ नजर आए. डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सख्त सलाह दी है, लेकिन फिर भी वे अभिषेक बच्चन के सपोर्ट के साथ अपने चाहने वालों से मिलने बाहर आए. हालात चाहे जैसे भी हों, बिग बी के लिए उनके फैंस से बढ़कर कुछ नहीं है, इस बात का अंदाजा तो अब आपको भी लग ही गया होगा.

बिग बी के फैंस ने ली राहत की सांस

‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सेट पर हादसे के बाद, पिछले कुछ दिनों से महानायक की सेहत को लेकर फैंस काफी ज्यादा परेशान चल रहे थे. ऐसे में जब संडे दर्शन के दौरान अमिताभ बच्चन अपनी झलक दिखाने बाहर आए, तो उन्हें देखकर फैंस ने राहत की सांस ली. इस दौरान अभिषेक बच्चन अमिताभ की गाड़ी के नीचे खड़े होकर पिता का ध्यान रखते नजर आए. भारी सुरक्षा के बीच जलसा के बाहर की ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इंटरनेट पर आते ही फैंस महानायक की इन फोटोज पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और उनके जल्द पूरी तरह से स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं. आइए जानते हैं अमिताभ बच्चन की हेल्थ को लेकर क्या नई अपडेट सामने आई है.

ब्लॉग पर शेयर किया हेल्थ अपडेट

हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने टम्बलर ब्लॉग पर हेल्थ को लेकर एक बड़ा अपडेट शेयर किया है. उन्होंने बताया कि रिकवरी के लिए उन्हें अभी और रेस्ट की जरूरत है. बिग बी ने लिखा कि उनकी बॉडी को पूरे आराम की जरूरत है और वह फिलहाल अपनी सेहत को बेहतर बनाने पर पूरा फोकस कर रहे हैं. डॉक्टरों ने भी उन्हें कुछ दिनों का ब्रेक लेने की सलाह दी है. ऐसे में एक्टर ने अपनी रोजाना की ऑनलाइन एक्टिविटीज और सोशल मीडिया से कुछ दिनों का ब्रेक लेने का ऐलान भी X पर किया था. हालांकि इस रेस्ट टाइम के दौरान भी अमिताभ बच्चन अपने खास अंदाज में फैंस के साथ जुड़े हुए हैं.

 स्पेस और साइंस की किताबों में खोए बिग बी

सोशल मीडिया और काम से ब्रेक लेने के बाद बिग बी अपना यह खाली समय काफी दिलचस्प तरीकों से बिता रहे हैं. अपने एक हालिया पोस्ट में उन्होंने बताया कि वह आराम करने के साथ-साथ स्पेस, प्लैनेट्स, स्टार्स और ब्लैक होल जैसी रहस्मयी चीजों के बारे में नई-नई जानकारियां पढ़ रहे हैं. उन्होंने लिखा कि इस पढ़ाई से उन्हें कई हैरान कर देने वाले फैक्ट्स के बारे में पता चला है. वक्त मिलने पर वह इन रोचक बातों को अपने फैंस के साथ जरूर शेयर करेंगे. बिग बी के इस पोस्ट से साफ है कि वह रेस्ट के दौरान भी अपने माइंड को पूरी तरह एक्टिव रख रहे हैं.

सुरक्षा के कड़े पहरे के बीच निभाई पुरानी परंपरा

हाल ही में अमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी वाला एक ईमेल मुंबई पुलिस को मिला था. इसके बाद जलसा के बाहर सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया था. इतनी कड़ी सुरक्षा और हेल्थ इश्यूज के बावजूद बिग बी ने अपनी बरसों पुरानी संडे दर्शन की परंपरा को टूटने नहीं दिया. वह अपने बंगले की बालकनी में आए और फैंस का प्यार सहर्ष स्वीकार किया.



Source link