Bank Holidays November 2026: अगले महीने दिवाली, भैया दूज और छठ पूजा, 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट

Bank Holidays November 2026: अगले महीने दिवाली, भैया दूज और छठ पूजा, 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट


Last Updated:

Bank Holidays November 2026: अगले महीने दिवाली सहित कई बड़े त्‍योहार आने वाले हैं. साप्‍ताहिक अवकाश और त्‍योहारों की छुट्टियों को मिलाकर नंवबर, 2026 में बैंक 16 दिन बंद रहेंगे.

Zoom

नवंबर, 2026 में बैंक कर्मचारियों को खूब छुट्टियां मिलेंगी.

Bank Holidays November 2026: आपका इरादा भी अगर अगले महीने बैंक ब्रांच जाकर कोई जरूरी काम निपटाने का है, तो जरा इस फैसले पर दोबारा विचार करें. ऐसा इसलिए है क्‍योंकि नंवबर, 2026 में बैंक त्‍योहारों, महतवपूर्ण दिवसों और साप्‍ताहिक अवकाश के कारण 16 दिन बंद रहेंगे. दिवाली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज, छठ पूजा और गुरु नानक जयंती जैसे प्रमुख त्योहारों नवंबर, 2026 में ही आएंगे.

त्‍योहारों की वजह से निजी और सरकारी, सभी बैंक बंद रहेंगे. ऐसा नहीं है कि पूरे देश में ही बैंक अगले महीने 16 दिन बंद रहेंगे. बैंकों के कुछ अवकाश राष्‍ट्रीय होते हैं और कुछ स्‍थानीय. प्रादेशिक अवकाश पर केवल संबंधित राज्‍य में ही बैंक बंद रहते हैं, पूरे देश में नहीं.

नवंबर 2026 बैंक हॉलीडे लिस्‍ट

  • 9 नवंबर: दिवाली, लक्ष्मी पूजा और गोवर्धन पूजा के चलते बैंक बंद रहेंगे.
  • 10 नवंबर: बाली प्रतिपदा और विक्रम संवत नववर्ष के चलते अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, मुंबई और नागपुर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.
  • 11 नवंबर: भैया दूज और अन्य क्षेत्रीय त्योहारों के चलते 11 नवंबर को गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद रहेंगे. इस दिन निंगोल चक्कौबा, लक्ष्मी पूजा और चित्रगुप्त जयंती जैसे अवसर भी मनाए जाएंगे.
  • 13 नवंबर: मेघालय के क्षेत्रीय त्योहार वांगला के अवसर पर 13 नवंबर को शिलांग में बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा.
  • 16 नवंबर: छठ पूजा के अवसर पर 16 नवंबर को पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे. इस त्योहार में सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की जाती है.
  • 20 नवंबर: उत्तराखंड में मनाए जाने वाले इगास-बग्वाल त्योहार के कारण 20 नवंबर को देहरादून में बैंक बंद रहेंगे. यह राज्य का एक प्रमुख क्षेत्रीय पर्व है.
  • 23 नवंबर: मेघालय में मनाए जाने वाले वार्षिक त्योहार सेंग कुट स्नेम के अवसर पर 23 नवंबर को शिलांग में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.
  • 24 नवंबर: गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के चलते आइजोल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, ईटानगर, जम्मू, जयपुर, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.
  • 27 नवंबर: कर्नाटक में मनाई जाने वाली कनकदास जयंती के अवसर पर 27 नवंबर को बेंगलुरु में बैंक बंद रहेंगे.

नवंबर 2026 बैंक साप्‍ताहिक अवकाश

त्योहारों के अलावा नवंबर में साप्ताहिक अवकाश के कारण भी बैंक छह दिन बंद रहेंगे. महीने में रविवार 1, 8, 15, 22 और 29 नवंबर को पड़ रहे हैं. इसके अलावा, बैंक दूसरे शनिवार यानी 14 नवंबर और चौथे शनिवार यानी 28 नवंबर को भी बंद रहेंगे.

बैंक बंद रहने पर भी जारी रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं

बैंक शाखाएं बंद होने के बावजूद ग्राहकों को कई डिजिटल सेवाओं का लाभ मिलता रहेगा. UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM जैसी सेवाओं के जरिए सामान्य लेनदेन और कई अन्य बैंकिंग काम किए जा सकते हैं.



Source link