Last Updated:
शनिवार, 24 अक्टूबर को शिल्पा राव मुंबई में बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट में परफॉर्म कर रही थीं जब अचानक ही उनकी परफॉर्मेंस रोक दी गई. सिंगर स्टेज पर मौजूद थीं जब उनका माइक और लाइट्स बंद कर दी गईं. शिल्पा राव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपना दुख और दर्द जाहिर करते हुए कहा कहा कि वो जल्द ही मुंबई में कॉन्सर्ट करेंगी.
नई दिल्ली. शिल्पा राव की परफॉर्मेंस अचानक रोके जाने पर बवाल मच गया. वो स्टेज पर मौजूद थीं जब अचानक उनका माइक और स्टेज की लाइट्स की बंद कर दी गईं. शिल्पा राव से जुड़े इस विवाद के बाद उनके पति ने इसपर अपना रिएक्शन देते हुए दुख जताया. उन्होंने कहा कि शिल्पा के साथ जो हुआ वो काफी दुखदायक और शर्मनाक है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम Shilpa Rao)
इन दिनों विवादों का केंद्र रहीं शिल्पा राव ने बॉलीवुड को कई यादगार गाने दिए हैं. आज जिस आवाज की दुनिया दीवानी है, उसे एक वक्त पर सबने रिजेक्ट कर दिया था. शिल्पा राव को उनकी आवाज के चलते कई बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी.(फोटो साभार इंस्टाग्राम Shilpa Rao)
शिल्पा राव का असली नाम अपेक्षा राव था. वो जमशेदपुर में जन्मीं थीं. बॉलीवुड में बतौर प्लेबैक सिंगर पहचान बनाने से पहले शिल्पा ने अपना नाम बदल लिया था. सिंगर ने अपना नाम अपेक्षा से शिल्पा करने के पीछे की वजह के बारे में कहा था कि शिल्पा जो शिल्प शब्द से लिया गया है, वो उन्हें उनकी कला के करीब महसूस कराता था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम Shilpa Rao)
Add News18 as
Preferred Source on Google
अपनी खास आवाज से बॉलीवुड में अलग पहचान बनाने वाली शिल्पा राव आज फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित प्लेबैक सिंगर्स में शामिल हैं. हालांकि फिल्मों तक पहुंचने से पहले उनका सफर छोटे-छोटे कदमों से शुरू हुआ था. शिल्पा ने करीब तीन साल तक विज्ञापनों के लिए जिंगल रिकॉर्ड किए. उस वक्त उनकी आवाज लोगों के घरों तक तो पहुंच रही थी, लेकिन बहुत कम लोग उनके नाम से परिचित थे. (फोटो साभार इंस्टाग्राम Shilpa Rao)
फिल्मों में गाने से पहले शिल्पा ने कैडबरी मंच, सनसिल्क और एंकर जेल जैसे कई ब्रांड्स के विज्ञापनों के लिए अपनी आवाज दी. इस दौरान उन्हें स्टूडियो रिकॉर्डिंग की बारीकियों को समझने और अपनी आवाज पर काम करने का भरपूर मौका मिला. (फोटो साभार इंस्टाग्राम Shilpa Rao)
शिल्पा के संगीत के सफर में शंकर महादेवन का भी अहम योगदान रहा.शंकर महादेवन के मार्गदर्शन में शिल्पा राव ने छोटे लेवल से शुरुआत करने में कोई झिझक नहीं दिखाई. शिल्पा खुद भी कई मौकों पर इस दौर को अपने करियर के लिए महत्वपूर्ण बता चुकी हैं. लगातार जिंगल रिकॉर्ड करने के अनुभव ने उन्हें तकनीकी तौर पर मजबूत बनाया और स्टूडियो में अलग-अलग तरह की जरूरतों के हिसाब से गाने का हुनर सिखाया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम Shilpa Rao)
शिल्पा का संगीत केवल हिंदी फिल्मों तक सीमित नहीं रहा. उन्होंने मशहूर सितार वादक अनुष्का शंकर के एल्बम ‘लव लेटर्स’ के लिए भी अपनी आवाज दी. इस एल्बम को 2021 में प्रतिष्ठित ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन मिला था. इस उपलब्धि ने शिल्पा के संगीत के सफर को इंटरनेशनल लेवल पर भी खास पहचान दी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम Shilpa Rao)
शिल्पा राव के करियर में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ के रोमांटिक गाने ‘चलेया’ में उनकी आवाज को खूब पसंद किया गया. इसी गाने के लिए उन्हें 2025 में बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला. ‘घुंगरु’, चलेया, बेशरम रंग, चुट्टामाले, ऐ दिल है मुश्किल जैसे गानों ने शिल्पा राव को इंडस्ट्री में अलग पहचान दिलाई. (फोटो साभार इंस्टाग्राम Shilpa Rao)