‘हम तो समझौते निभा रहे हैं’ अरुणाचल बॉर्डर को लेकर चीन ने दी सफाई, साथ ही भारत से की अपील


होमदुनियाचीन

‘हम तो समझौते निभा रहे हैं’ अरुणाचल बॉर्डर को लेकर चीन ने दी सफाई

Last Updated:

भारत-चीन सीमा पर सैनिकों के आमने-सामने आने की खबरों के बीच चीन ने कहा है कि वह दोनों देशों के बीच हुए समझौतों और सहमतियों का पालन कर रहा है. चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने नियमित गश्त और निगरानी की बात कही. चीन ने ये भी कहा कि दोनों देश राजनयिक और सैन्य माध्यमों से संपर्क में हैं.

Top Deals Inside

'हम तो समझौते निभा रहे हैं' अरुणाचल बॉर्डर को लेकर चीन ने दी सफाईZoom

चीन ने ITBP प्रमुख के बयान पर रिएक्शन दिया है. (Reuters)

भारत और चीन की सीमा पर एक बार फिर सैनिकों के आमने-सामने आने की खबरों के बीच बीजिंग ने अपना पक्ष रखा है. चीन ने कहा है कि वह भारत के साथ हुए समझौतों और दोनों देशों के बीच बनी सहमतियों का पालन कर रहा है. चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन के मुताबिक, चीनी सैनिक सीमा पर नियमित गश्त और निगरानी कर रहे हैं, ताकि अपने क्षेत्र की सुरक्षा की जा सके और सीमा पर स्थिरता बनी रहे. चीन का यह बयान ऐसे समय आया है, जब भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने अरुणाचल प्रदेश में कई जगहों पर भारतीय और चीनी सैनिकों के आमने-सामने आने की जानकारी दी थी. उन्होंने कहा था कि पिछले कुछ दिनों में ऐसी स्थितियां बनी हैं और कुछ जगहों पर आमना-सामना जारी है.

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा कि दोनों देशों के बीच हुए समझौतों और अहम सहमतियों को लागू किया जा रहा है. उनके मुताबिक, चीनी सैनिक सीमा पर नियमित गश्त करते हैं और निगरानी रखते हैं. इसका उद्देश्य चीन की क्षेत्रीय संप्रभुता की रक्षा करना और सीमा पर शांति बनाए रखना है. बीजिंग ने यह भी कहा कि भारत और चीन राजनयिक तथा सैन्य माध्यमों से एक-दूसरे के संपर्क में हैं. चीन ने भारत से अपील की है कि वह भी दोनों देशों के बीच बनी सहमतियों को लागू करने और सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए मिलकर काम करे. भारत पहले यह कह चुका है कि सीमा पर विवाद की स्थिति तब पैदा होती है, जब चीनी सैनिक तय गश्त के तरीकों से अलग गतिविधियां करते हैं. .

ITBP के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने गुरुवार को राजस्थान के अलवर में जवानों को संबोधित करते हुए कहा था कि पिछले कुछ दिनों में अरुणाचल प्रदेश में कई जगहों पर चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के सैनिकों के साथ आमना-सामना हुआ है. कुछ जगहों पर यह स्थिति जारी है. हालांकि, इस बयान के संदर्भ में अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह सीमा पर नियमित तैनाती और तैयारियों से जुड़ा था. इसे किसी एक खास घटना या अलग से सामने आए विवाद का बयान नहीं बताया गया. कपूर ने यह भी बताया कि ITBP ने ‘शौर्य’ कमांडो की एक नई टीम तैयार की है. उनके मुताबिक, इस टीम ने अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों के साथ जारी आमने-सामने की स्थितियों के दौरान अपनी क्षमता दिखाई है.

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code

login



Source link