Last Updated:
‘रामायण’ की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है.फिल्म में माता सीता का रोल निभा रहीं साई पल्लवी ने इस किरदार के लिए अपनी ओर से कुछ भी दिमाग नहीं लगाया है. एक्ट्रेस ने बताया कि इस रोल को निभाते समय वह ज्यादा दिमाग नहीं लगाना चाहती थीं, बल्कि प्रार्थना और पूरे विश्वास के साथ खुद को माता सीता के किरदार के हवाले कर दिया था. आखिर साई पल्लवी ने ऐसा क्यों सोचा और इस रोल से वह क्या सीखना चाहती थीं. उन्होंने कहा कि मैंने खुद को समर्पित कर दिया था. शूटिंग के वक्त मैं दिमाग से नहीं, बल्कि दिल से रोल निभाती थीं.
नई दिल्ली. फिल्म ‘रामायण’ में माता सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस साई पल्लवी की चर्चा चारों ओर हो रही है. इस रोल के लिए उन्होंने किस तरह तैयारी की. इस रोल के लिए वह क्या खास करती थीं. उन्होंने ये एक्सपीरियंस शेयर किया है. उन्होंने बताया कि इस बार वह किरदार को निभाते समय ज्यादा सोच-विचार नहीं करना चाहती थीं, बल्कि पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ इस भूमिका को अपनाना चाहती थीं.
साई पल्लवी के मुताबिक, माता सीता का किरदार उनके लिए दूसरे किरदारों से बिल्कुल अलग रहा. आमतौर पर जब भी वह किसी फिल्म में कोई भूमिका निभाती हैं, तो उनके मन में यह सवाल रहता है कि वह अपने अभिनय से उस किरदार के लिए क्या बेहतर कर सकती हैं. लेकिन माता सीता का किरदार निभाते समय उनकी सोच बदल गई.
साई पल्लवी ने हाल ही में अभिनेता रणबीर कपूर और रवि दुबे के साथ लोकप्रिय टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में हिस्सा लिया. इस शो को अमिताभ बच्चन होस्ट करते हैं. अपनी बातचीत के दौरान तीनों कलाकारों ने अपनी आने वाली फिल्म ‘रामायण’ और उसमें निभाए गए किरदारों को लेकर अपने एक्सपीरियंस शेयर किए थे.
Add News18 as
Preferred Source on Google
साई से जब अमिताभ ने पूछा कि जब आप लोगों को इन किरदारों के बारे में पता चला तो , आपका पहला रिएक्शन क्या था. उनके दिमाग में सबसे पहले क्या आया था. इस सवाल के जवाब में साई पल्लवी ने बताया कि माता सीता की भूमिका निभाते समय वह यह नहीं सोच रही थीं कि वह इस किरदार को क्या दे सकती हैं.
उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि उनके मन में बस यही सवाल था कि इस किरदार को निभाकर उन्हें क्या सीखने को मिलेगा और वह इससे कौन-सी नई बातें समझ पाएंगी.वह इस रोल के लिए खुद से कोई धारणा नहीं बनाना चाहती थीं. वह चाहती थीं कि इस किरदार को पूरी सादगी और खुले मन से समझें.
साई ने कहा था कि ये मेरे लिए सिर्फ एक्टिंग का मौका नहीं, बल्कि माता सीता के व्यक्तित्व से सीखने का भी एक अनुभव था.एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने मन में ज्यादा विचार करने के बजाय प्रार्थना का सहारा लिया. उन्होंने माता सीता से प्रार्थना की कि वह उनके माध्यम से इस किरदार को सही तरीके से निभा सकें. इसके बाद उन्होंने खुद को इस भूमिका के लिए समर्पित कर दिया.
साई पल्लवी सीता के रोल में नजर आने वाली हैं, जब इस बात का खुलासा हुआ तो लोगों ने इस पर बहुत सवाल उठाए थे कि साई ही क्यों. बाद में यश और रणबीर कपूर ने अपने इंटरव्यू में ये खुलासा किया था कि साई से बेहतर ये रोल कोई और निभा ही नहीं सकता था, उन्होंने इस किरदार में जान फूंक दी है.
बता दें कि नितेश तिवारी की रामायण को लेकर इन दिनों खूब चर्चा हो रही है. कोई फिल्म के गाने को लेकर सवाल उठा रहा है, तो कोई इसके गाने को कॉपी बता रहा है. लोगों की एक्साइटमेंट फिल्म को लेकर दोगुनी हो गई है. मेकर्स और फैंस दोनों की फिल्म की रिलीज को लेकर एक्साइटेड हैं.