दूसरे सीजन के साथ लौट रहा परिणीति चोपड़ा का शो ‘मॉम टॉक्स’, नवंबर में होगी स्ट्रीमिंग


Last Updated:

बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपने शो ‘मॉम टॉक्स: मां की बात मां के जज्बात’ के दूसरे सीजन के साथ वापसी कर रही हैं. इस बार भी शो में बच्चों की परवरिश, मदरहुड के अनुभवों और पेरेंटिंग से जुड़ी चुनौतियों पर खुलकर चर्चा होगी. नवंबर में बुलेट माइक्रोड्रामा ऐप और जी5 पर स्ट्रीम होने वाले इस सीजन में कई नए सेलिब्रिटी कपल्स अपनी जिंदगी से जुड़े एक्सपीरियंस शेयर करते नजर आएंगे.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

दूसरे सीजन के साथ लौट रहा परिणीति चोपड़ा का शो 'मॉम टॉक्स'Zoom

परिणीति के फैंस के लिए गुड न्यूज

नई दिल्ली. एक्टिंग की दुनिया की टैलेंटेड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपने शो ‘मॉम टॉक्स: मां की बात मां के जज्बात’ के दूसरे सीजन के साथ वापसी करने जा रही हैं. इस बार भी शो में बच्चों की परवरिश और मां बनने के अनुभवों से जुड़ी कई अहम बातों पर चर्चा होगी. शो का नया सीजन नवंबर में दर्शकों के लिए उपलब्ध होगा.

परिणीति चोपड़ा का कहना है कि इस शो के जरिए माता-पिता को अपने अनुभव साझा करने का मौका मिलता है. शो में बच्चों की परवरिश से जुड़े ऐसे पहलुओं पर बात की जाती है, जिन पर अक्सर खुलकर चर्चा नहीं हो पाती. अभिनेत्री के मुताबिक, शो की खासियत इसकी बेबाक और सच्ची बातचीत है, जो मदरहुड के अलग-अलग अनुभवों को सामने लाती है.

नए सीजन में भी मिलेंगी काम की बातें

शो के दूसरे सीजन में मनोरंजन के साथ पेरेंटिंग से जुड़ी उपयोगी जानकारी देने पर भी ध्यान दिया जाएगा. इसमें सेलिब्रिटी माता-पिता अपने निजी अनुभव साझा करेंगे, वहीं विशेषज्ञ बच्चों की परवरिश से जुड़े अलग-अलग मुद्दों पर अपनी राय रखेंगे. मकसद बातचीत को आसान और दिलचस्प बनाने के साथ युवा माता-पिता को व्यावहारिक जानकारी देना है. ‘मॉम टॉक्स’ के दूसरे सीजन में इस बार कई नए सेलिब्रिटी माता-पिता शामिल होंगे. इनमें आयुष शर्मा और अर्पिता खान, दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के साथ सुरभि ज्योति और अनुष्का रंजन के नाम शामिल हैं. शो के मेकर्स जल्द ही कुछ अन्य मेहमानों के नामों का भी खुलासा कर सकते हैं.

पहले सीजन में भी शामिल हुए थे कई बड़े नाम

शो के पहले सीजन में राघव चड्ढा, इमरान खान, नेहा धूपिया, विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर जैसे सितारे नजर आए थे. इन हस्तियों ने पेरेंटहुड से जुड़े अपने अनुभव साझा किए थे. बातचीत के दौरान बच्चों की परवरिश की चुनौतियों और माता-पिता की जिम्मेदारियों जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई थी.

बता दें कि ‘मॉम टॉक्स: मां की बात मां के जज्बात’ के दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू हो चुकी है. परिणीति चोपड़ा एक बार फिर शो को होस्ट करती नजर आएंगी. यह शो नवंबर में बुलेट माइक्रोड्रामा ऐप और जी5 पर स्ट्रीम होगा. नए सीजन में दर्शकों को सेलिब्रिटी अनुभवों के साथ पेरेंटिंग से जुड़े कई नए पहलुओं को जानने का मौका मिलेगा.



Source link