कोटा में एक साथ 2 कोचिंग स्टूडेंट्स की मौत से मचा हड़कंप, एक छात्र बाथरूम में बेहोश मिला तो दूसरे ने खुद दी जान

कोटा में एक साथ 2 कोचिंग स्टूडेंट्स की मौत से मचा हड़कंप, एक छात्र बाथरूम में बेहोश मिला तो दूसरे ने खुद दी जान


Last Updated:

Kota Coaching Student Death News : राजस्थान की मशहूर कोचिंग सिटी कोटा में एक ही रात में दो छात्रों की मौत हो जाने हड़कंप मच गया है. इनमें एक छात्र की मौत संदिग्ध हालात में हुई है. वह बाथरूम में बेहोशी की हालत में मिला था. वह बिहार का रहने वाला था. वहीं दूसरे ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी. वह मध्य प्रदेश का रहने वाला था. पुलिस ने दोनों के शव एमबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए हैं. उनके परिजनों के आने के बाद शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा.

Zoom

कोटा पुलिस दोनों मामलों की गहनता से जांच पड़ताल में जुटी है.

कोटा. कोचिंग सिटी कोटा से एक बार फिर से डरावनी खबर सामने आई है. यहां एक ही रात में दो कोचिंग छात्रों की मौत हो गई. दो छात्रों की मौत की खबर से पुलिस प्रशासन और कोचिंग इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया. इनमें एक छात्र बाथरूम में बेहोश मिला था. उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया. लेकिन वहां उसे डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया. वहीं दूसरे छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी. इनमें से एक बिहार और दूसरा मध्य प्रदेश का रहने वाला था. पुलिस दोनों ही मामलों की जांच पड़ताल में जुटी है.

जानकारी के अनुसार बिहार के दरभंगा निवासी गौतम (19) कोटा शहर में कुन्हाड़ी क्षेत्र में स्थित एक पीजी में रहता था. वह बीते 2 साल से यहां NEET की तैयारी कर रहा था. रविवार देर रात को वह पीजी के बाथरूम में बेहोश मिला. इसकी सूचना पर उसे तत्काल एमबी अस्पताल ले जा गया. लेकिन वहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी लेकर उसे परिजनों को सूचित किया. बाद में शव को एमबी अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया. गौतम की मौत कैसे हुई इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है.
JEE की तैयारी के लिए कोटा आया था
वहीं दूसरे कोचिंग छात्र की मौत की घटना शहर के महावीर नगर थाना इलाके में हुई. यहां मध्य प्रदेश के शिवपुरी का 17 साल का छात्र पीजी में रहकर JEE की तैयारी कर रहा था. वह बीते छह महीने से कोटा में रह रहा था. रविवार रात को उसने अपने पीजी में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी. बाद में जैसे ही घटना का पता चला तो पीजी स्टाफ और वहां रह रहे दूसरे स्टूडेंट्स में हड़कंप मच गया. हाथोंहाथ पुलिस को सूचना दी गई. सूचना पर महावीर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसे फंदे से उतरवाकर एमबी अस्पताल पहुंचाया. लेकिन उसे भी डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया.
साथी ने कई बार कमरे का दरवाजा खटखटाया
पुलिस के अनुसार वह रविवार को कोचिंग में टेस्ट देकर लौटा था. रात को साथी छात्र ने उसे टहलने के लिए आवाज लगाई, लेकिन कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. कई बार खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला. इसके बाद PG संचालक को सूचना दी गई. खिड़की से देखने पर छात्र फंदे पर लटका मिला. यह देखकर उसके साथियों के होश उड़ गए. उन्होंने तत्काल उसके परिजनों को सूचना दी. उसके परिजन कोटा पहुंच गए हैं. फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है.

बीते बरसों में सुसाइड के कई मामले सामने आ चुके हैं
कोटा में कोचिंग स्टूडेंट्स के सुसाइड के पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं. बीते साल और उससे पहले वाले साल में बड़ी संख्या में कोचिंग स्टूडेंट्स के सुसाइड केस सामने आए थे. उसके बाद सरकार ने सुसाइड के कारणों की खोज के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी कर गठन किया था. छात्रों के सुसाइड केस रोकने के लिए पीजी और कोचिंग सेंटर्स के लिए गाइडलाइन भी तय की गई थी. इसके साथ ही दोनों ही जगहों पर कांउसलर नियुक्त किए जाने के साथ ही एहतियात के लिए कई कदम उठाए गए थे. लेकिन फिर भी सुसाइड के केस थमे नहीं है.

(डिस्क्लेमर: अगर आप या आपका कोई परिचित शख्‍स ड‍िप्रेशन में है और मन में खुद को नुकसान पहुंचाने का व‍िचार आ रहा है या कोई खुद को नुकसान पहुंचाने कोश‍िश कर रहा है. तो ये एक बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन नंबर 18002333330 पर संपर्क करें. ताक‍ि एक कीमती जीवन को बचाया जा सके.)



Source link