दिशा पाटनी देती हैं विराट कोहली को टक्कर,पीती हैं क्रिकेटर से भी मंहगा पानी, 750ml बोतल की कीमत 28 हजार रुपये?

दिशा पाटनी देती हैं विराट कोहली को टक्कर,पीती हैं क्रिकेटर से भी मंहगा पानी, 750ml बोतल की कीमत 28 हजार रुपये?


Last Updated:

बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपनी फिटनेस और खूबसूरती को लेकर फैंस को दीवाना बनाए रखती हैं. उनकी कोई फिल्म आए या न आए. लेकिन वह अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं. अपनी फिटनेस से तो वह सभी को चौंका देती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक मामले में वह विराट कोहली को भी टक्कर देती हैं. जी हां, वह विराट से भी महंगा पानी पीती है. आपको जानकर हैरानी होगी कि एक्ट्रेस 750ml बोतल की कीमत 28 हजार रुपये चुकाती हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

नई दिल्ली. दिशा पाटनी अपने बेबाक अंदाज से फैंस का दिल जीत लेती हैं. अपने सोशल मीडिया पोस्ट से भी वह तहलका मचाए रहती हैं. लेकिन इस बार वह किसी पोस्ट या फिल्म को लेकर नहीं,बल्कि अपने पानी को लेकर चर्चा में हैं. वह विराट कोहली से भी महंगा पानी पीती हैं. इस खबर के सामने आने के बाद से वह लगातार चर्चा में हैं.

दिशा पाटनी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड फोटोज को लेकर चर्चा में रहती हैं.वह अपनी दिलकश अदाओं से लोगों को अपना दीवाना बना देती हैं. लेकिन अब वह अपनी पोस्ट नहीं बल्कि अपने पानी को लेकर सुर्खियों में हैं. दावा किया जा रहा है कि वह जिस खास पानी का पीने के लिए इस्तेमाल करती हैं, उसकी कीमत इतनी ज्यादा है कि उसके सामने विराट कोहली के प्रीमियम पानी की कीमत भी कम लगती है.

आखिर कौन सा पानी पीती हैं दिशा पाटनी?

दिशा पाटनी अक्सर अपने जिम के बाहर या कई दूसरी जगहों पर एक खास तरह की पानी की बोतल के साथ नजर आती हैं. अब सोशल मीडिया और कई मीडिया रिपोर्ट्स में उनके पानी को लेकर चर्चा हो रही है. कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिशा का नाम ‘Bling H2O’ स्पार्कलिंग वाटर से जोड़ा जा रहा है. यह एक प्रीमियम ब्रांड का पानी है, जो अपनी महंगी पैकेजिंग के लिए खासतौर पर पहचाना जाता है.खबरों की मानें तो इस पानी की 750 मिलीलीटर की बोतल की कीमत करीब 5,000 रुपये से लेकर 28,000 रुपये तक बताई जा रही है. लेकिन दिशा यही पानी पीती हैं, या कौन सा वेरिएंट यूज करती हैं, ये अभी साफ नहीं है. इसलिए इस पानी की कीमत बताना पूरी तरह स्पष्ट नहीं.

विराट कोहली भी पीते हैं प्रीमियम पानी

महंगे पानी की जब भी बात होती हैं, सबसे पहले नाम विराट कोहली का आता है. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली अपनी फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए पॉपुलर हैं. रिपोर्ट्स में उनका नाम ‘Evian Natural Mineral Water’ से जोड़ा जाता है. यह फ्रांस के आल्प्स क्षेत्र से आने वाला प्रीमियम मिनरल वाटर ब्रांड है. बाजार में इसकी कीमत बोतल के आकार, पैकेजिंग और बिक्री के स्थान के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है. कुछ रिपोर्ट्स में इसकी कीमत करीब 245 रुपये से लेकर 4,000 रुपये प्रति लीटर तक बताई गई है. हालांकि, विराट कोहली रोजाना कौन सा पानी पीते हैं और दिशा पाटनी किस ब्रांड का पानी यूज करती हैं, इसे लेकर किए जा रहे दावों को पूरी तरह प्रमाणित जानकारी नहीं माना जा सकता.

बता दें कि दिशा पटानी जानती हैं कि अपने फैंस का ध्यान कैसे खींचना है, और एक बार फिर उन्होंने ऐसा ही किया है.पानी की बात छोड़ दें तो हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक रहस्यमयी वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कई मॉनिटर्स के सामने नजर आ रही हैं. वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे उन पर नजर रखी जा रही हो. इस पोस्ट में दिशा ने एक दिलचस्प मैसेज भी लिखा है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। उन्होंने लिखा, ‘पूरे सौरमंडल में चर्चा है कि तुम रास्ता भटक गए हो और इंसानों को दरवाजे पर छोड़ रहे हो। अब DZ का समय आ गया है.



Source link