Last Updated:
Karwa Chauth Special Sarees: करवा चौथ के अवसर पर बाजारों में दुपट्टे वाली साड़ियों, हैंडवर्क साड़ियों और डोला सिल्क की साड़ियों की भारी डिमांड है. लाल और रानी कलर की साड़ियों को महिलाएं सबसे ज्यादा पसंद कर रही हैं.
Karwa Chauth Special Sarees: पति की लंबी उम्र के लिए किया जाने वाला करवा चौथ भारतीय परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. आने वाले 29 अक्टूबर को यह पर बड़े ही उत्साह के साथ पूरे देश में मनाया जाएगा. लेकिन इससे पहले सुहागन महिलाओं के द्वारा सजने संवरने के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी गई है. खास करके साड़ी के मामले में बाजार गुलजार हो गए हैं. दुकानदारों के द्वारा भी ट्रेंड को देखते हुए नए और आकर्षक डिजाइन में माल मंगवाया गया है और बाजारों में भी चहल-पहल दिखाई देने लगी है. ऐसे ही इस बार करवा चौथ पर कौन सी साड़ियों का ज्यादा ट्रेंड चल रहा है, कौन सी साड़ी महिलाओं के द्वारा पसंद की जा रही हैं और वह कितने तक की रेंज में है हम जानेंगे…
वैसे तो सागर शहर का नया बाजार सबसे सस्ती साड़ियों के लिए जाना जाता है, जहां करवा चौथ को लेकर 500 से लेकर 2000 तक की साड़ी मिल रही है लेकिन नगर निगम मार्केट की दुकानदारों के द्वारा ट्रेंड को देखते हुए एकदम फ्रेश और आकर्षक डिजाइनों वाली एक से बढ़कर एक दमदार साड़ियों का कलेक्शन लगाया गया है.
करवा चौथ हैंडवर्क स्पेशल साड़ी
इस बार महिलाओं को फैंसी ट्रेंडिंग वाली करवा चौथ हैंडवर्क स्पेशल साड़ी है, जिसमें मोतियों से करवा चौथ लिखा हुआ है और इसके पास में पति पत्नी के प्रतीक स्वरूप वर्क भी है. साड़ी के पल्लू और बॉर्डर पर जो वर्क है वही खड़ी आकर्षित कर रही महिलाओं को करवा चौथ के लिए यही साड़ी काफी पसंद आ रही है. इनकी कीमत 1300 से लेकर 3000 हजार तक हैं. इस वैरायटी में लाल और रानी कलर सबसे ज्यादा चल रहा है यह डोला सिल्क का कपड़ा है.
बनारसी पैटर्न में दुपट्टा साड़ी
ऐसे ही एक और वैरायटी पर बात करते हुए नील गगन साड़ी दुकान के अनुराग समैया बताते हैं कि बनारसी पैटर्न में दुपट्टा वाली साड़ी इस समय खूब चल रही है. करवा चौथ और दिवाली को देखते हुए यही साड़ी ट्रेंड में है इसमें भी लाल कलर, रानी कलर, मेहरून कलर, वाइन कलर, पीच कलर में है. बनारसी साड़ी में डिजाइन बदलती रहती हैं लेकिन कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होती हैं. अगर कोई दुपट्टा साथ में नहीं लेना चाहता है तो 700 से लेकर 1000 तक इन साड़ियों के दाम कम हो जाते हैं. दुकानदार के अनुसार 2000 से लेकर 5000- 6000 तक की रेंज में यह साड़ी बेच रहे हैं. इसके अलावा नेट या जाल वाली साड़ी भी खूब चल रही है, इसमें आर पार का दिखाई देता है. पूरी साड़ी में हैंड वर्क होता है. इनके अलावा मार्केट में प्रिंटेड साड़ी वर्क वाली साड़ी मोटी वाली साड़ी भी डिमांड में है.