Last Updated:
हिमाचल प्रदेश के ऊना में कांग्रेस नेताओं का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की मौजूदगी में पूर्व विधायक सतपाल रायजादा भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती की बीमारी का मजाक उड़ाया.
हिमाचल प्रदेश के ऊना सदर से विधायक सत्तपाल सत्ती और पूर्व विधायक सत्तपाल रायजादा.
ऊना. बिहार की राजधानी पटना में जहां पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की. वहीं, हिमाचल प्रदेश में भी ऊना में कांग्रेस के पूर्व विधायक सत्तपाल ने भाजपा विधायक की बीमारी का मजाक उड़ाय़ा. इसका वीडियो भी सामने आया है.
जानकारी के अनुसार, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, विधायक राकेश कालिया समेत अन्य ऊना सदर से पूर्व विधायक सत्तपाल रायजादा जब आपस में बात कर रहे थे तो ऊना सदर से मौजूदा भाजपा विधायक सत्तपाल सत्ती की बीमारी को लेकर वह मजाक उड़ाते दिखे. इस दौरान सभी नेता ठहाका लगाते नजर आए.
जब ये सभी नेता आपस में भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती के स्वास्थ्य को लेकर चर्चा कर रहे थे तो पूर्व कांग्रेस विधायक सत्तपाल रायजादा ने के बोल बिगड़ गए. पूर्व विधायक ने सत्ती का नाम लिए बिना कहा, ‘आपरेशन गलत जगह करा लिया, मुंह का कराना चाहिए था’’. हंसी ठहाकों के बीच यह बातचीत मौके पर मौजूद मीडियाकर्मियों के फोन में रिकार्ड हो गई और फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. ऐसे में अब सोशल मीडिया पर यूजर्स ने पूर्व विधायक रायजादा पर सवाल उठा रहे हैं.
पटना में पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी की गई तो हिमाचल प्रदेश के ऊना में सदर विधायक पर कांग्रेस के पूर्व विधायक सत्तपाल रायजादा के बोल बिगड़ गए. कहा-‘’आपरेशन गलत जगह करा लिया, मुंह का कराना चाहिए था’’.
Full Story: https://t.co/wKI1T3Kuz5
@BJP4Himachal https://t.co/iZsWWfUVG0