Senior Citizen Pilgrimage Guide 7 major temples special darshan booking facilities | बुजुर्गों के लिए आसान हुई तीर्थ यात्रा! 7 प्रमुख मंदिरों में सुगम

Senior Citizen Pilgrimage Guide 7 major temples special darshan booking facilities | बुजुर्गों के लिए आसान हुई तीर्थ यात्रा! 7 प्रमुख मंदिरों में सुगम


होमफोटोधर्म

बुजुर्गों के लिए आसान हुई तीर्थ यात्रा! काशी विश्वनाथ से वैष्णो देवी तक, जानें

Last Updated:

Senior Citizen Pilgrimage Guide: बुजुर्गों के लिए अब तीर्थ यात्रा करना बेहद आसान हो गया है. काशी विश्वनाथ से लेकर वैष्णो देवी तक देश के 7 प्रमुख मंदिरों में वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. अब श्रद्धालुओं को व्हीलचेयर, सुगम दर्शन और स्पेशल बुकिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलने लगी हैं, जिससे उनकी धार्मिक यात्रा पहले से कहीं अधिक सुविधाजनक, सुगम और आरामदायक हो गई है.

Senior Citizen Pilgrimage Guide: धार्मिक यात्रा पर जाने की इच्छा रखने वाले बुजुर्गों के लिए सही योजना बनाना बेहद जरूरी है. खासकर सर्दियों के मौसम में यात्रा के दौरान स्वास्थ्य, आराम और सुविधाओं का ध्यान रखना आवश्यक हो जाता है. देश के कई प्रमुख तीर्थ स्थलों पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष दर्शन, अलग कतार, व्हीलचेयर और अन्य सहायता सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. अगर आप अपने माता-पिता या परिवार के बुजुर्ग सदस्यों के साथ तीर्थ यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो काशी विश्वनाथ, महाकालेश्वर, सोमनाथ, तिरुपति बालाजी, जगन्नाथ पुरी, माता वैष्णो देवी और शिर्डी साईं बाबा के दर्शन से जुड़ी जरूरी जानकारी पहले जान लेना फायदेमंद होगा. आइए, जानते हैं इन सात प्रमुख धार्मिक स्थलों पर दर्शन और बुकिंग की प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें.

काशी विश्वनाथ मंदिर – काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. बुजुर्गों के साथ यात्रा करने वाले परिवारों को दर्शन की व्यवस्था, भीड़ और मंदिर तक पहुंचने के साधनों की जानकारी पहले जुटा लेनी चाहिए. बुकिंग कैसे करें? मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट https://shrikashivishwanath.org पर Sugam Darshan विकल्प का चयन कर दर्शन बुक करें. सुगम दर्शन की पात्रता, शुल्क और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष व्यवस्था की पुष्टि के लिए आप +916193131608 इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.

महाकालेश्वर मंदिर – उज्जैन में स्थित श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है. यहां सामान्य दर्शन के अलावा भस्म आरती के लिए भी श्रद्धालुओं में काफी उत्साह रहता है. बुजुर्गों के साथ आने वाले लोगों को लंबी कतारों और दर्शन के समय को ध्यान में रखकर योजना बनानी चाहिए. बुकिंग कैसे करें? मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट https://www.shrimahakaleshwar.mp.gov.in पर दर्शन और भस्म आरती से जुड़ी जानकारी प्राप्त करें. व्हीलचेयर, ई-रिक्शा या अन्य सहायता की उपलब्धता के लिए मंदिर प्रशासन से संपर्क करना बेहतर रहेगा. इसके लिए आप हेल्पलाइन 1800 233 1008 पर संपर्क कर सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सोमनाथ मंदिर – गुजरात का सोमनाथ मंदिर भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है. समुद्र तट के निकट स्थित इस मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. वरिष्ठ नागरिकों के साथ यात्रा करते समय मंदिर परिसर में आवाजाही, आराम और परिवहन की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देना चाहिए. बुकिंग कैसे करें? सोमनाथ ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट https://somnath.org पर दर्शन, मंदिर की व्यवस्थाओं और उपलब्ध सुविधाओं के लिए निशुल्क प्रवेश की बुकिंग कर सकते हैं. गोल्फ कार्ट, व्हीलचेयर और अन्य सहायता की उपलब्धता यात्रा से पहले आप 02876-233533 | +91-9428214914, 9428214915 इन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.

तिरुपति बालाजी मंदिर, आंध्र प्रदेश – आंध्र प्रदेश के तिरुमला में स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर देश के सबसे प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में से एक है. यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए दर्शन की बुकिंग और समय का विशेष महत्व है. वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष दर्शन की व्यवस्था निर्धारित नियमों और पात्रता के अधीन हो सकती है. बुकिंग कैसे करें? तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) की आधिकारिक वेबसाइट https://ttdevasthanams.ap.gov.in पर वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन संबंधी मौजूदा नियम, पात्रता, समय और बुकिंग की जानकारी देखें. यात्रा से पहले आवश्यक पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज तैयार रखें. इसके लिए आप 155257 और 18004254141 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.

श्री जगन्नाथ मंदिर, पुरी – पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर चार धामों में प्रमुख स्थान रखता है. यहां दर्शन के लिए जाने वाले बुजुर्गों को भीड़, मंदिर तक पहुंचने के रास्ते और आवास की व्यवस्था का ध्यान रखना चाहिए. मंदिर में प्रवेश और विशेष सहायता से जुड़े नियमों की जानकारी पहले प्राप्त करना उपयोगी रहेगा. बुकिंग कैसे करें? श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट और संबंधित सरकारी पोर्टल से दर्शन तथा आवास संबंधी जानकारी के लिए stayatpurjagannatha.in और sita.in पर मंदिर समिति के गेस्ट हाउस में बुकिंग कर सकते हैं. इसके साथ आप 06752-222001 पर संपर्क कर अधिक जानकारी ले सकते हैं.

दान के मामले में दूसरे नंबर पर माता वैष्णो देवी मंदिर आता है. कटरा से ऊपर पहाड़ों में हिमालय की तलहटी में स्थित इस शक्ति पीठ में हर साल करीब 230 करोड़ रुपये का चढ़ावा आता है. यहां मां वैष्णवी के तीन रूप (महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती) की पूजा की जाती है. गुफा मंदिर तक पहुंचने के लिए 12 किलोमीटर की पैदल यात्रा (चढ़ाई) प्रसिद्ध है. श्राइन बोर्ड द्वारा संचालित यह मंदिर अत्यधिक सुरक्षित और सुव्यवस्थित है. यहां हर साल लाखों भक्त मां के दर्शन के लिए पहुंचते हैं.

शिर्डी साईं बाबा मंदिर – महाराष्ट्र के शिर्डी में स्थित श्री साईं बाबा मंदिर में देशभर से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं. बुजुर्गों के साथ यात्रा करने वाले परिवारों को दर्शन के समय, भीड़ और ठहरने की व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए. पहले से योजना बनाने से यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाया जा सकता है. बुकिंग कैसे करें? श्री साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट https://www.sai.org.in या online.sai cong.in पर दर्शन और ट्रस्ट से जुड़े भक्त नेवास के कमरे बुक कर सकते हैं. इसके साथ ही 75883752 और 02423-258956 हेल्पलाइन नंबर पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ठंड में यात्रा के लिए 4 जरूरी बातें – पहली डॉक्टर की अनुमतिः यात्रा से पहले डॉक्टर से दबाओं की समीक्षा कराएं, मौसम के हिसाब से दवा तय कराएं. दूसरी – गर्म कपड़े बुजुर्गों के लिए परतों में कपड़े पहनना सबसे उपयुक्त है. ऊनी मोजे, टोपी और दस्ताने जरूर रखें. तीसरी – पानी पीते रहेंः ठंड में प्यास कम लगती है. पानी की कमी खतरनाक हो सकती है. हर घंटे पानी या गर्म पेय लें. चौथी – यात्रा सुबह करेंः भीड़ से बचने के लिए सुबह के समय यात्रा करें. दोपहर में तापमान थोड़ा बेहतर रहता है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link