JEE Main 2027 Registration: jeemain.nta.nic.in पर जेईई मेन 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, समझें नियम और शर्तें

JEE Main 2027 Registration: jeemain.nta.nic.in पर जेईई मेन 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, समझें नियम और शर्तें


Last Updated:

JEE Main 2027 Registration: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2027 सेशन 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं. उम्मीदवार 22 नवंबर 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. जेईई मेन 2027 की तैयारी शुरू करने से पहले एग्जाम डेट्स और गाइडलाइंस अच्छी तरह से चेक कर लें.

Zoom

JEE Main 2027 Registration: जेईई मेन परीक्षा के लिए समय पर रजिस्ट्रेशन कर लें

नई दिल्ली (JEE Main 2027 Registration). देश के टॉप तकनीकी संस्थानों (एनआईटी, आईआईटी और IIIT) में एडमिशन के लिए जेईई मेन परीक्षा पास करना जरूरी है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2027 के पहले सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. जिन स्टूडेंट्स को बीटेक या बीआर्क कोर्स में एडमिशन लेना है, वे ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

जेईई मेन परीक्षा देश के लाखों युवाओं के भविष्य की नींव है. इस बार एनटीए ने आवेदन प्रक्रिया को पहले से अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए कई नए नियम लागू किए हैं. इनमें डिजिटल वेरिफिकेशन और लाइव फोटो कैप्चर जैसी टेक्नीक्स शामिल हैं. जानिए जेईई मेन 2027 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, डेट्स, एग्जाम शेड्यूल, फीस स्ट्रक्चर और इस बार हुए बड़े बदलावों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी डिटेल. ये सब अभी समझ लेने से फॉर्म भरने में कोई दिक्कत नहीं आएगी.

JEE Main 2027: जेईई मेन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में हुए बड़े बदलाव

इस बार एनटीए ने जेईई मेन परीक्षा प्रक्रिया में कुछ बड़े बदलाव किए हैं, जो हर अभ्यर्थी को पता होने चाहिए:

  • डिजिटल वेरिफिकेशन: फर्जी आवेदनों को रोकने और ट्रांसपेरेंसी बढ़ाने के लिए इस बार डिजिलॉकर, मेरी पहचान या जनपरिचय के जरिए पहचान का वेरिफिकेशन अनिवार्य किया गया है.
  • लाइव फोटो कैप्चर: जेईई मेन फॉर्म भरते समय सिस्टम के वेबकैम या मोबाइल से QR कोड स्कैन करके स्टूडेंट की लाइव फोटो लेना अब जरूरी कर दिया गया है.
  • लेट फीस का ऑप्शन: अगर कोई स्टूडेंट 22 नवंबर 2026 तक आवेदन नहीं कर पाता है तो वह 23 से 26 नवंबर के बीच 500 रुपये की लेट फीस के साथ अप्लाई कर सकता है.
JEE Main 2027 Registration: एनटीए ने जेईई मेन परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है

जेईई मेन सत्र 1 और सत्र 2 का शेड्यूल

जेईई मेन परीक्षा 2027 की तारीखों में थोड़ा बदलाव किया गया है. इसलिए स्टूडेंट्स नीचे दिया गया नया शेड्यूल नोट कर लें:

  • सेशन 1 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख: 22 नवंबर 2026
  • सेशन 1 परीक्षा की तारीखें: 20, 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी 2027 (परीक्षा दो शिफ्ट्स में होगी- सुबह 9 से 12 और दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक)
  • सेशन 2 आवेदन विंडो: 5 जनवरी 2027 से 3 फरवरी 2027 तक
  • सेशन 2 परीक्षा की तारीखें: 2, 3, 4, 5, 6 और 7 अप्रैल 2027

जेईई मेन 2027 परीक्षा कौन दे सकता है?

जेईई मेन 2027 के लिए योग्यता और पात्रता के नियम समझकर ही इसके लिए आवेदन करें:

  • आयु सीमा: जेईई मेन 2027 के लिए कोई भी आयु सीमा तय नहीं की गई है.
  • शैक्षणिक योग्यता: जिन स्टूडेंट्स ने साल 2025 या 2026 में 12वीं की परीक्षा पास की है या जो 2027 में एग्जाम दे रहे हैं, वे आवेदन कर सकते हैं.
  • विषय: उम्मीदवार के पास फिजिक्स और मैथ्स के साथ-साथ केमिस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी, बायोलॉजी या टेक्निकल वोकेशनल में से कोई एक विषय होना अनिवार्य है.

जेईई मेन 2027 आवेदन शुल्क

  • सामान्य (General) पुरुष: 1000 रुपये प्रति पेपर
  • सामान्य महिला/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी: 800 से 900 रुपये के बीच
  • एससी/एसटी/PwD/ट्रांसजेंडर: 500 रुपये प्रति पेपर

जेईई मेन 2027 के लिए आवेदन कैसे करें?

जेईई मेन 2027 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करते समय नीचे लिखे स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:

  • एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in पर विजिट करें.
  • स्टेज 1 में MeriPehchaan पोर्टल (JanParichay/DigiLocker/Aadhaar आदि) के माध्यम से या सीधे पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें.
  • अपनी पसंद का पासवर्ड बनाएं. रजिस्ट्रेशन पूरा होने पर एप्लिकेशन नंबर जनरेट होगा. इसे संभालकर रखें. यह जेईई मेन के दोनों सत्रों (सत्र 1 और सत्र 2) के लिए मान्य रहेगा.
  • स्टेज 2 में डिटेल्स भरें और सभी अनिवार्य डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • स्टेज 4 में निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें.
  • स्टेज 5 में कन्फर्मेशन पेज जनरेट होगा. इस कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें. भविष्य में काउंसलिंग और एडमिशन की प्रक्रिया के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर रखें.

इन बातों का रखें खास ख्याल

सत्र 1 और सत्र 2 का लॉगिन: जो अभ्यर्थी जेईई मेन सेशन 1 के लिए रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं, बाद में सत्र 2 के लिए उसी एप्लिकेशन नंबर का इस्तेमाल करके परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं.

एक्टिव मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी: जेईई मेन के लिए आवेदन करते समय केवल अपना या अपने माता-पिता का ही मोबाइल नंबर और ईमेल एंटर करें. एनटीए सभी सूचनाएं सूचनाएं इसी पर भेजेगा.



Source link