92 करोड़ में तैयार हुआ 700 मीटर का अंडरपास, 5 लाख लोगों को होगा फायदा, दिवाली से पहले होगा शुरू

92 करोड़ में तैयार हुआ 700 मीटर का अंडरपास, 5 लाख लोगों को होगा फायदा, दिवाली से पहले होगा शुरू


Last Updated:

गौर चौक के पास 700 मीटर का अंडरपास बनकर तैयार हो चुका है. अब बस छोटे-मोटे काम बाकी हैं. इस अंडरपास को बनाने में 92 करोड़ रुपये खर्च हो गए हैं. दावा किया जा रहा है कि इस अंडरपास के शुरू होने से लाखों लोगों को फायदा मिलेगा. ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी.

Zoom

गौर चौक के पास बनकर तैयार हुआ 700 मीटर का अंडरपास. (एआई इमेज)

नोएडाः नोएडा के गौर चौक अंडरपास अब तैयार हो गया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिवाली के पहले 5 नवंबर को इसका उद्घाटन हो सकता है. 92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 700 मीटर और 6 लेन का अंडरपास बना है. इसके तैयार होने से नोएडा, सूरजपुर, क्रॉसिंग रिपब्लिक और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के लाखों यात्रियों का सफर आसान हो जाएगा. ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में डीजीएम विजय रावल का कहना है कि यह अंडरपास ग्रेटर नोएडा, गौर सिटी और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को बिना सिग्नल की हाईस्पीड कनेक्टिविटी देगा.

गौर सिटी के डेढ़ लाख लोगों को होगा लाभ
बता दें कि 125 एकड़ में बसे गौर सिटी 1 और गौर सिटी 2 में करीब 30 हजार फ्लैट हैं, जिसमें डेढ़ लाख से ज्यादा लोग रहते हैं. ऐसे में लाखों लोगों को फायदा मिलेगा.बताया जा रहा है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट के अंडरपास का लगभग 98 फीसदी काम पूरा हो चुका है. बस लेन मार्किंग, वॉल पेंटिंग और लाइटिंग का काम पूरा होने वाला है. इस अंडरपास में से 350-350 मीटर का हिस्सा जंक्शन के दोनों तरफ बना है. गौर सिटी चौराहे को पार करने में 30 मिनट तक लगते हैं. मेट्रो कनेक्टिविटी न होने से कार, कैब और ऑटो ही लोगों के आवागमन का सहारा है. लेकिन अंडरपास अब वरदान साबित होगा.

5 लाख लोगों को ट्रैफिक से मिलेगी आजादी
अंडरपास में पानी न भरे, इसलिए दोनों एंट्री प्वाइंट पर शेड भी लगाए गए हैं. गौर चौक के पास दो नए यूटर्न तैयार हो रहे हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि पर्थला फ्लाईओवर के उद्घाटन के बाद वहां जाम कम हुआ था. लेकिन ट्रैफिक का सारा दबाव गौर चौक पर आ गया. लेकिन अब इस अंडरपास के बनने से यह समस्या भी दूर हो जाएगी. बताया जा रहा है कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सबसे व्यस्तम चौराहे पर बना ये अंडरपास करीब 5 लाख की आबादी को ट्रैफिक जाम से राहत देगा. गौर सिटी 1 और गौर सिटी 2 की सबसे बड़ी टाउनशिप के हजारों फ्लैट मालिकों को फायदा मिलेगा.

इन सेक्टरों तक जाना होगा आसान
चेरी काउंटी, निराला एस्टेट, ऐस सिटी, पंचशील ग्रीन्स, सुपरटेक इकोविलेज जैसी आवासीय सोसायटी के वाहन आसानी से दूसरे इलाके में जा पाएंगे. गाजियाबाद के विजयनगर, क्रॉसिंग रिपब्लिक और सिद्धार्थ विहार से ग्रेटर नोएडा आने-जाने वाले वाहन चालक बिना रुकावट आवाजाही कर पाएंगे. बताया जा रहा है कि नोएडा का पर्थला सिग्नेचर ब्रिज फ्लाईओवर पार कर नोएडा के सेक्टर 119-120, 121-122 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक सफर आसान होगा.



Source link